बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) आज भले ही दुनिया में नहीं हैं मगर वो आज भी लोगों के दिलों पर अपनी एक्टिंग की वजह से राज करती हैं। जिस पल उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था, उस समय ना केवल फैमिली की बल्कि फैंस तक की आंखें नम थी। उनकी कमी आज भी इंडस्ट्री में खलती है। एक्ट्रेस के बारे में आज हम ये सारी बातें उनकी 60वीं बर्थ एनीवर्सरी पर कर रहे हैं। उनका जन्म तमिल नाडु के एक परिवार में हुआ था। उनका असली नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन था, जिसे उन्होंने फिल्मों में आने के लिए बदल लिया था। वो इंडस्ट्री की पहली हीरोइन हैं, जिन्होंने सबसे महंगी एक्ट्रेस का तमगा हासिल किया था। चलिए इस खास मौके पर आपको उनके बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं…
श्रीदेवी के पिता अयप्पन पेशे से वकील थे और मां राजेश्वरी घर संभालने का काम किया करती थीं। उनकी मां कभी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी छोटी उम्र में एक्टिंग में करियर की शुरूआत करें। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘कंधन करुनई’ 1967 में रिलीज हुई। श्रीदेवी इंडस्ट्री की ऐसी हीरोइन हैं, जो महज 10 साल की उम्र में ही लीड एक्ट्रेस बन गई थीं। उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि फिल्ममेकर के बालचंदर ने अपनी फिल्म मे कास्ट किया था। ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि जरूर थी, लेकिन एक्ट्रेस के इस फैसले से मां नाखुश थीं। वो नहीं चाहती थीं कि कम उम्र में श्रीदेवी हीरोइन बनें। फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ में 10 साल की श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का रोल प्ले किया था।
मां के खिलाफ जाकर भीगी साड़ी में एक्ट्रेस ने शूट किया था गाना
श्रीदेवी इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने सबसे पहले 10 लाख की डिमांड की थी और उन्हें मेकर बोनी कपूर ने 11 लाख रुपए दिए थे। ये किस्सा फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का है। इसी मूवी से जुड़ा एक और किस्सा है, जब उन्होंने इसका एक गाना भीगी साड़ी में मां के खिलाफ जाकर शूट किया था। दरअसल, गाना ‘काटे नहीं कटते’ की शूटिंग के दौरान उन्हें तेज बुखार था। अब उनकी खराब तबीयत को देखते हुए उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वो इस गाने की शूटिंग करें। लेकिन वो नहीं मानीं और उन्होंने 102 डिग्री बुखार इस गाने की शूटिंग की थी।
103 डिग्री बुखार में शूट किया था ये वाला गाना
80-90 के दशक में श्रीदेवी इंडस्ट्री की सबसे बिजी हीरोइन रही हैं। वो इस कदर बिजी थीं कि उन्हें 4 शिफ्ट में काम करना पड़ता था। वो इससे फ्रस्टेट नहीं होती हैं बल्कि जुनूनी थीं और काम को इन्जॉय करती थीं। उन्होंने 103 डिग्री में फिल्म ‘चालबाज’ (1989) का गाना ‘न जाने कहां से आई है’ को शूट किया था। वो भी बारिश में भीगते हुए और कमाल के डांस मूव्स दिखाए थे।
श्रीदेवी ऐसी बनीं फैशन आइकन
श्रीदेवी ने 1987 में फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए 11 लाख रुपए चार्ज किए थे। इसके साथ ही उनकी मांग यहीं नहीं रुकी। उन्होंने अगली फिल्म ‘चांदनी’ के लिए 15 लाख की डिमांड की थी। उन्हें ये फीस मेकर्स की ओर से दी भी गई थी। उन्होंने अपना ही हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस मूवी में गाना ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं’ काफी पॉपुलर हुआ था। ये आज भी रेडिफ चार्ट के बॉलीवुड के बेस्ट 25 वेडिंग सॉन्ग में शामिल है। इस मूवी के बाद वो फैशन आइकन भी बन गई थीं।