OTT Adda: दिसंबर 2024 में स्क्विड गेम का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ और मेकर्स ने तीसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया है। 2025 में ही आपकी स्क्विड गेम का तीसरा सीजन देखने को मिलेगा। इस बीच फैंस ने अपनी नजरों ने थ्रिलर शो को लेकर बड़ा दावा किया है। फैंस की एक थ्योरी है जो खूब वायरल हो रही है। फैंस का दावा है कि इस बार Squid Game में एक वीआईपी भी गेम खेल रहा है। फैंस ने विकीपीडिया से इसकी पुष्टि भी कर ली है। दरअसल विकीपीडिया पर सभी वीआईपी की डिटेल्स है। वीआईपी नंबर 4 Geoffrey Giuliano थे, सीजन 1 में बेहोश होने की वजह से उनका चेहरा रिवील हो गया था जबकि अन्य वीआईपी के चेहरे पर मास्क था।
VIP नंबर 3 हैं David Lee
विकीपीडिया के मुताबिक वीआईपी नंबर 4 डेविड वी हैं। डेविड ली को आपने स्क्विड गेम के पहले सीजन में देखा था, वो प्लेयर नंबर 125 थे। इस बार वो शो में वीआईपी बनकर आए हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि सीजन 3 में किस तरह से इसका खुलासा आता है और शो में क्या नए ट्विस्ट आएंगे। ये भी कहा जा रहा है कि Squid Game के ये वीआईपी दरअसल स्क्विड गेम के पुराने विनर हैं। हालांकि ये फैंस थ्योरी सच होती है या नहीं ये तो नया सीजन आने के बाद ही पता चलेगा, अब तो बस फैंस को सीजन 3 का इंतजार है।
Squid Game 3 की रिलीज डेट लीक!
‘स्क्विड गेम’ के तीसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, वहीं नेटफ्लिक्स कोरिया ने गलती से शो की रिलीज डेट लीक कर दी। नेटफ्लिक्स कोरिया ने यूट्यूब पर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था मगर बाद में इसे डिलीट कर दिया। पोस्ट के मुताबिक ‘स्क्विड गेम 3’ 27 जून 2025 को आएगा।
फैंस तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब मेकर्स तीसरे सीजन को कंफर्म कर रहे थे, तब नेटफ्लिक्स कोरिया ने गलती से यूट्यूब पर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था, बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया गया। इस पोस्ट के अनुसार, ये शो 27 जून 2025 को आएगा। यहां क्लिक करके आप स्क्विड गेम सीजन 2 का रिव्यू पढ़ सकते हैं।