कोरियन एक्टर ‘स्क्विड गेम्स’ फेम ओह यंग सू यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए हैं। उनपर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जो अब साबित हो गया है। जिसके बाद उन्हें 8 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही दो सालों के लिए उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। Squid Games में उन्होंने नंबर वन खिलाड़ी का किरदार निभाया था, जिसके बाद वह लाइमलाइट में आए।
साउथ कोरिया के स्क्विड गेम अभिनेता को एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को दोषी करार दिया है। उन पर 2017 में एक महिला ने शोषण करने का आरोप लगाया गया था। 2022 में, 79 वर्षीय अभिनेता को मेगा-हिट नेटफ्लिक्स थ्रिलर सीरीज में एक बूढ़े व्यक्ति के किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। ये अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले दक्षिण कोरियाई एक्टर हैं।
अदालत ने कहा कि उन्हें यौन हिंसा पर 40 घंटे की क्लास पूरी करने का भी आदेश दिया गया है। ओ येओंग-सु को 2022 में भी एक महिला, जिसकी पहचान नहीं की गई है, के साथ दो मौकों पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बिना हिरासत में लिए दोषी ठहराया गया था।
महिला ने उन पर गलत तरीके से छूने और जबरदस्ती गाल पर किस करने का आरोप लगाया था। महिला के इस दावे को कोर्ट ने सही पाया और एक्टर को सजा सुनाई है।
एक्टर को ‘स्क्विड गेम’ से एक अलग पहचान मिली थी। ये सीरीज 2021 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी और चार हफ्तों में ही इसे 111 मिलियन व्यूज मिल गए थे। के-पॉप बैंड बीटीएस और ऑस्कर विजेता फिल्म पैरासाइट जैसी वैश्विक प्रसिद्धि के बाद, इस शो ने साउथ कोरियन सीरीज का क्रेज दुनियाभर में बढ़ा दिया था।