Splitsvilla 12 FULL contestant: सनी लियोनी और रणविजय एक बार फिर से स्प्लिट्सविला के जरिए साथ में टीवी पर वापसी कर चुके हैं। मोस्ट पॉपुलर शो Splitsvilla के 12वें सीजन की 16 अगस्त से शुरुआत हो चुकी है। डेटिंग रिएलिटी शो एमटीवी इंडिया में प्रसारित किया जा रहा है। इस शो में 10 लड़किया और 15 लड़के पार्टिसिपेट कर रहे हैं। आइए जानें कौन कौन हैं वह प्रतिभागी जो इस बार शो में आने वाले हैं नजर एक दूसरे को डेट करते हुए।

मेल कंटेस्टेंट की लिस्ट:
आशीष भाटिया
यूनान
राहुल गुजराल
भाविन भानुशाली
अमन धीर
प्यूश शर्मा
शिवम बिहारी
लोका
अंकुश रामपाल
Alfez Khaishagi
संभव बेद
पुल्कित कपूर
श्रेय मित्तल
आशीष खंडेलवाल
प्रणव
प्रत्यक्ष राजभटट्

फीमेल लिस्ट

मीशा अइय्यर
जैमल सिंह
प्रियम्वदा कांत
अहाना शर्मा
अर्शिया अर्शी
अलीसी गरी
अराधना शर्मा
हरिद्या
सौंदर्या ठाकुर
भाव्या सिंह

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया था। वीडिय़ो में Splitsvilla के अपकमिंग एपिसोड से सनी की कुछ मस्ती भरी तस्वीरें और ग्लिंप्स दिखाई दिए। सनी इस वीडियो में खूब मजा करती दिख रही हैं। सनी लियोनी के साथ वीडियो में रणविजय भी दिख रहे हैं। रणविजय और सनी दर्शकों को बता रहे हैं कि वह दोनों इस शो को लेकर कितने एक्साइटेड हैं। बैकग्राउंड में बादशाह का न्यू सॉन्ग य़े लड़की पागल है चल रहा है।

वहीं ब्लैक ड्रेस में सनी इस गाने में जमकर डांस करती भी दिख रही हैं। वीडियो में शो के अन्य कंटेस्टेंट भी खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। इसी वीडियो में सनी लियोनी ‘किस’ के बारे में भी बात कर रही हैं। अब इस वीडियो को देख कर फैंस शो की वापसी से काफी खुश हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)