हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर किर्क डगलस (Kirk Douglas) की अरबों की संपत्ति में से उनके बेटे और परिवार को कुछ नहीं मिला। डगलस का इसी महीने की शुरुआत में निधन हो गया था। उन्होंने अपनी वसीयत के जरिये 61 मिलियन डॉलर की संपत्ति को दान देना का निर्णय लिया है। डगलस की अकूत संपत्ति में से उनके बेटे माइकल और परिवार को कुछ नहीं मिला।
फाउंडेशन को दी संपत्ति: ‘फॉक्स न्यूज’ के मुताबिक किर्क डगलस ने अपनी कुल संपत्ति में से 50 मिलियन डॉलर ‘डगलस फाउंडेशन’ के नाम किया है। जो सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी, सिनाई टेंपल, किर्क डगलस थियेटर और चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल की मदद करेगा। वसीयत के मुताबिक यह पैसा ऐसे लोगों के काम आएगा जो खुद की मदद करने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बाकी बचा 11 मिलियन डॉलर किसके हिस्से में गया है।
अकूत संपत्ति के मालिक थे डगलस: किर्क डगलस हॉलीवुड के नामी अभिनेताओं में तो शुमार थे ही। वे नामी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। 103 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले किर्क के पास अकूत संपत्ति थी। Koimoi.Com की एक रिपोर्ट के मुताबिक डगलस की कुल संपत्ति 300 मिलियन डॉलर मूल्य (करीब 2156 करोड़ रुपये) की है। बता दें कि डगलस ने हॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस कैथरीन जेटा जोन्स (Catherine Zeta Jones) से शादी की थी। हालांकि बाद में उन्होंने दूसरी शादी की। डगलस के परिवार में दूसरी पत्नी ऐन, तीन बेटे- माइकल, जोएल और पिटर हैं।
Spartacus में एक्टिंग को दुनिया भर ने सराहा: किर्क डगलस (Kirk Douglas) ने हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शुमार स्पार्टकस (Spartacus), फाथ्स ऑफ ग्लोरी, ऐश इन द होल, द फाइनल काउंटडाउन, लास्ट ट्रेन फ्रॉम गन हिल जैसी कई फिल्मों में काम किया था। स्पार्टकस में उनकी भूमिका को दुनिया भर में सराहा गया था और इसे उनका सबसे आइकॉनिक कैरेक्टर माना जाता था। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक डगलस के परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं थी और उन्होंने काफी परिश्रम से अपना मुकाम बनाया था।