बालकृष्ण नंदमुरी की साउथ फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ को पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। करीब 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 130 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें स्टोरी के साथ ही एक्टर्स की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म के सभी किरदार काफी पॉपुलर रहे। फिर चाहे वो वीरा सिम्हा रेड्डी को हो या फिर भानुमति और मीनाक्षी का हो। इसमें श्रुति हासन भी अहम रोल में थीं। सभी किरदारों में से एक किरदार मीनाक्षी का काफी पसंद किया गया, जो वीरा सिम्हा रेड्डी की पत्नी बनती हैं साथ ही जय सिम्हा रेड्डी की मां। चलिए बताते हैं इस किरदार को प्ले करने वाली एक्ट्रेस के बारे में…
दरअसल, फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ में मीनाक्षी का रोल एक्ट्रेस हनी रोज ने प्ले किया है, जो ना केवल अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। मूवी में ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ का रोल बालकृष्ण नंदमुरी ने प्ले किया है। वो डबल रोल में होते हैं। पहले वो वीरा सिम्हा रेड्डी बनते हैं बाद में वीरा के बेट जय सिम्हा रेड्डी होते हैं। ऐसे में मीनाक्षी (हनी रोज) वीरा सिम्हा की लेडी लव होती हैं, जो जय सिम्हा को जन्म देती हैं। ऐसे में वो फिल्म में बालकृष्ण की बिन ब्याही पत्नी और मां दोनों होती हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। आपको बता दें कि 31 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने 63 साल के बालकृष्ण की मां का रोल प्ले किया है। इससे भी वो काफी लाइमलाइट में रहीं।
14 साल की उम्र में शुरू किया करियर
अब अगर हनी रोज के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्हें मुख्यतः मलयालम फिल्मों के लिए जाना जाता है। वो केरल के मूलामट्टम से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है। उनका पूरा नाम हनी रोज वर्गीज है। साउथ एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में ही करियर की शुरुआत कर ली थी। उन्होंने साल 2005 में 14 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हनी रोज की फिल्मों की बात की जाए तो वो मलयालम फिल्म ‘बॉयफ्रेंड’, साल 2007 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मुधाल कणावे’ में भी काम किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस 2008 में तेलुगू फिल्म ‘आलयम’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, हनी रोज के करियर का टर्निंग प्वॉइंट साल 2012 में आई फिल्म ‘त्रिवेंद्रम लॉज’ को माना जाता है।
‘यू टू ब्रूटस’ से दर्शकों के दिलों में बनाई जगह
साल 2012 में फिल्म ‘त्रिवेंद्रम लॉज’ के बाद हनी रोज का करियर काफी बदल गया था। साथ ही एक्ट्रेस के करियर को साल 2015 में आई फिल्म ‘यू टू ब्रूटस’ बूस्ट कर दिया। इसमें काम कर एक्ट्रेस ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ममूटी के साथ ‘दैवथितें स्वांथम क्लीटस’, सुरेश गोपी के साथ ‘माय गॉड’, ‘कनल’, ‘इत्तिमानी: मेड इन चाइना’ और मोहनलाल के साथ ‘बिग ब्रदर’, जयराम के साथ ‘सर सी.पी’ और दिलीप के साथ ‘रिंग मास्टर’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
फिल्मों और एक्टिंग के अलावा हनी रोज अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनके लुक्स और क्यूटनेस को काफी पसंद करते हैं। वो फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 4.3 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं। यहां वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और लाइमलाइट बटोरती रहती हैं।
