रजनीकांत ने ना केवल साउथ में बल्कि हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके रजनीकांत उन दिनों की टॉप एक्ट्रेसेस रेखा और श्रीदेवी के साथ भी स्क्रीन शेयर किया है। दोनों एक्ट्रेसेस के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ रजनीकांत ने 19 फिल्मों में काम किया था। इसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्में शामिल थी। इस दौरान साथ काम करते-करते ना जाने कब रजनीकांत एक्ट्रेस के प्यार में गिरफ्तार होते चले गए ये उन्हें खुद नहीं पता था। लेकिन, उनका ये प्यार अधूरा रह गया। चलिए बताते हैं उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में…
श्रीदेवी और रजनीकांत ने साथ में पहली बार फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ में काम किया था। उस समय श्रीदेवी महज 13 साल की थीं और एक्टर 25 साल के थे। इसमें उन्होंने एक्टर की मां का रोल निभाया था। फिल्म में श्रीदेवी, रजनीकांत की सौतेली मां बनी थीं। कहा जाता है कि श्रीदेवी और रजनीकांत के बीच गहरी दोस्ती थी। इसी बीच एक्टर उनसे बेहद प्यार करने लगे थे। आपको बता दें कि रजनीकांत और श्रीदेवी के बीच काफी पुराना रिश्ता था। एक्टर का काफी करीबी कनेक्शन श्रीदेवी की मां के साथ था।
उम्र में 13 साल छोटी थीं श्रीदेवी
श्रीदेवी और रजनीकांत की उम्र में 13 साल का फासला था। एक्टर उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव थे। कहा जाता है कि साथ काम करते-करते जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे रजनीकांत के मन में एक्ट्रेस के लिए फीलिंग भी बढ़ती चली गई। इतना ही नहीं बताया जाता है कि एक बार उन्होंने श्रीदेवी की मां से उनसे शादी के लिए विचार करने के लिए कहा भी था। उस समय अभिनेत्री 16 साल की थीं। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, के. बालाचंदर ने रजनीकांत की फीलिंग्स को लेकर खुलासा भी किया था कि वो एक्ट्रेस से इतने ज्यादा इंप्रेस थे कि उन्होंने एक बार घर जाकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने का भी फैसला किया था।
लाइट ना कटी होता तो कर लेते शादी की बात
इस किस्से को लेकर बताया जाता है कि एक बार गृह प्रवेश फंक्शन में रजनीकांत और के बालाचंदर, श्रीदेवी के घर पहुंचे थे। अचानक से बिजली चली गई थी, जिसके बाद पूरा घर अंधेरे में डूब गया था। उस समय एक्टर को ये वाकया अपशकुन जैसा लगने लगा। बिजली चली जाने वाले वाकये से एक्टर इस तरफ से नाराज हुए कि वो बिना कुछ कहे ही वहां से चले गए। इस तरह से एक्टर का ये प्यार अधूरा रह गया, लेकिन उनकी दोस्ती सलामत रही।