सिनेमा जगत में इन दिनों ‘रामायण’ का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। ‘आदिपुरुष’ के बाद नितेश तिवारी ‘रामायण’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के रोल में दिखाई देने वाले हैं। ‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप के बाद फैंस ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि नितेश तिवारी दर्शकों के लिए कैसी ‘रामायण’ का निर्माण कर रहे हैं। इसी बीच आपको साउथ की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सीता के रोल के लिए कड़ी तपस्या की थी और नॉन वेज तक खाना छोड़ दिया था। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा हैं।
दरअसल, नयनतारा से जुड़ा ये किस्सा साल 2011 है। उस समय वो फिल्म ‘श्री राम राज्यम’ में काम कर रही थीं। इसमें उन्होंने सीता माता का रोल निभाया था। इस फिल्म ने उनकी पूरी लाइफ बदल कर रख दी थी। फिल्म में उनका नाम अनाउंस होते ही एक्ट्रेस को तमिल और तेलुगु तक में काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। तब उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से उनका खूब विरोध हुआ था। उस समय उनका नाम प्रभु देवा के साथ जुड़ा था और उनकी डेटिंग की खबरें खूब रही थीं। इसे लेकर लोगों ने खूब विरोध किया था कि इस बीच उन्हें ये रोल कैसे दिया गया।
नयनतारा ने की थी ‘तपस्या’
नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘बियॉन्ड द फेयरीटेल’ में उनसे जुड़े इस किस्से का जिक्र किया गया है। इसमें उनकी टीम के एक सदस्य किया कि एक्ट्रेस ने फिल्म ‘श्री राम राज्यम’ में सीता के किरदार के लिए जीतोड़ मेहनत की थी। वो चाहती थीं कि इस रोल को अच्छे से निभाएं। इसके लिए एक्ट्रेस ने पहला काम जो किया था वो था कि उन्होंने नॉन वेज तक खाना छोड़ दिया था। टीम मेंबर ने बताया कि माता सीता को रोल निभाने पर एक्ट्रेस का लोगों ने कुछ ज्यादा ही विरोध किया। हालांकि, बताया ये भी गया कि एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से लोगों को जवाब दिया और वो शुरू से अंत तक ताज कृष्णा में रहीं। होटल में नॉनवेज में मिलता था तो शूटिंग के दौरान उन्होंने होटल का पानी तक नहीं पिया। उनके लिए शाकाहारी खाना बाहर से लाया जाता था। उनकी टीम का सदस्य ने इसे उनकी तपस्या बताया।
फिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन
इसके साथ ही डॉक्यूमेंट्री में नयतारा को लेकर बताया गया कि एक्ट्रेस ने केवल खाने-पीने में ही नहीं बदलाव किए थे बल्कि पूरी लाइफ में माता सीता के किरदार को उतारना चाहती थीं। माना जा रहा था कि वो इस फिल्म के बाद एक्टिंग से दूरियां बना लेंगी। क्योंकि उस समय में वो पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों में रही थीं। नयनताका ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया कि उस समय वो जिस इंसान को डेट कर रही थीं उसने शादी के बाद फिल्में छोड़ने के लिए कहा था और वो मान गई थीं।
नयनतारा का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर नयनतारा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो अब एक्शन मोड में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनके बर्थडे के मौके पर नई फिल्म का ऐलान किया गया है, जिसका टीजर भी जारी किया गया था। इसमें वो जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आईं। उनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘रक्कायी’ है। ये फिल्म एक महिला प्रधान मूवी है, जिसमें नयनतारा अपने बच्चों की खुद ही दुश्मनों से रक्षा करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनका काफी खतरनाक अवतार देखने के लिए मिला है। इस फिल्म के जरिए ऐसा पहली बार होगा जब वो पूरी फिल्म में वो एक्शन करते हुए दिखाई देंगी।