तेलुगु अभिनेता एनटी रामास्वामी पर हैदराबाद के एक थिएटर में हमला हो गया। दरअसल ये घटना अंजन रामचंद्र की नई फिल्म ‘लव रेड्डी’ की स्क्रीनिंग के बाद हुई। फिल्म में रामास्वामी ने विलेन का किरदार निभाया है, जिसे देखकर महिला को इतना गुस्सा आ गया कि उसने स्टेज पर जाकर एक्टर की पिटाई कर डाली। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर की स्क्रीन पर फिल्म चल रही है और उसके बाद फिल्म की स्टार कास्ट स्टेज पर खड़ी होती है और तभी एक महिला स्टेज पर आती है और एनटी रामास्वामी की पिटाई करने लगती है। पहले महिला एक्टर का कॉलर पकड़ती है और फिर उन्हें पीटना शुरू करने लगती है। रामास्वामी भी समझ नहीं पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है। वहां मौजूद लोग महिला को संभालते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल फिल्म में रामास्वामी को विलेन दिखाया है, जो प्रेमी जोड़े का दुश्मन बन जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो महिला ने ये ही कहते हुए एक्टर को पीटा कि वो क्यों फिल्म में लीड कपल के पीछे पड़े हैं। महिला अंजन रामचंद्र और श्रावणी कृष्णवेनी द्वारा निभाए गए लीड रोल के बीच दरार पैदा करने के लिए रामास्वामी पर गुस्सा निकाल रही है।
य
घटना के इस वीडियो से इंटरनेट पर हलचल पैदा हो गई है। तमाम यूजर्स इसे रियल समझकर ही कमेंट कर रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि ये पीआर स्टंट है, जिसे सुर्खियों में आने के लिए करवाया गया है।
एक यूजर ने लिखा, “फ्री प्रमोशन के लिए स्क्रिप्टेड।” एक अन्य ने लिखा, “यह पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।” एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “आंटी रील और रियल में कंफ्यूज हो गईं।” कुछ यूजर्स ने तो इसमें हास्य भी ढूंढ लिया. एक शख्स ने कमेंट किया, “Animal फिल्म देखने के बाद महिलाएं वंगा के साथ भी ये ही करना चाहती हैं।” एक अन्य ने लिखा, “आदमी की एक्टिंग इतनी अच्छी थी कि आंटी अपना गुस्सा रोक नहीं पाईं।”