ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आज के समय में एंटरटेनमेंट का सबसे अच्छा साधन बन गया है। इस पर घर बैठे ही एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ से लेकर भोजपुरी तक की फिल्मों और वेब सीरीज को देख सकते हैं। हर वक्त आपने बॉलीवुड फिल्मों का जिक्र देखा होगा। ऐसे में अगर बॉलीवुड फिल्मों से बोर हो चुके हैं तो साउथ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर उपलब्ध हैं और उन्हें आप हिंदी में भी देख सकते हैं। इसमें प्रभास समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के नाम शामिल हैं।
हनुमान
तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘हुनमान’ रिलीज के बाद काफी चर्चा में रही थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, जिसके बाद इसकी चर्चा चारों ओर होने लगी थी। ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध है। इसे आप जियो सिनेमा पर हिंदी में दिखे सकते हैं, जो कि एकदम फ्री है।
लियो
थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ तृषा कृष्णनन और संजय दत्त को लीड रोल में देखा गया था। इसका निर्देशन लोकेश कनकराज ने किया था।
रॉ
थलापति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘रॉ’ को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री और एक्शन सीक्वेंस है।
घोस्ट
नागार्जुन और सोनल चौहान स्टारर फिल्म ‘घोस्ट’ कमाल की एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इसमें दोनों एक्ट्रेस के बीच रोमांटिक सीन्स भी हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इसे आप हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
गॉड फादर
चिरंजीवी स्टारर फिल्म ‘गॉड फादर’ फुल एक्शन एंटरटेनर मूवी है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसमें सलमान खान ने कैमियो किया है।
थुनिवु
थाला अजित कुमार की फिल्म ‘थुनिवु’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। ये एक्शन पैक्ड फिल्म है। इसमें एक्टर को विलेन के रूप में हीरो के किरदार में देखा जा सकता है।
सायरन 108
कृति सुरेश स्टारर फिल्म ‘सायरन 108’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसका निर्देशन एंटनी भाग्यराज ने किया है। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।
सालार
प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में देखा जा सकता है। इसमें एक्टर के साथ श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।