साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो दक्षिण से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule) को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके फर्स्ट पार्ट में भी दोनों स्टार्स दिखे थे और बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचा दिया था। फिल्म के साथ ही रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ और डेटिंग को लेकर भी काफी खबरों में हैं। रिपोर्ट्स में अक्सर कयास लगाए जाते हैं वो विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि जब वो पहली बार विजय के साथ काम कर रही थीं तो वो उनसे काफी डरा करती थीं? वहीं पहली फिल्म में विजय के साथ किसिंग सीन भी दिए। चलिए बताते हैं इसके बारे में…

रश्मिका मंदाना ने तेलुगु में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से की थी। इसमें उनके साथ एक्टर विजय देवरकोंडा अहम रोल में थे। इसमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल की रही थी, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने विजय के साथ फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया था। इसमें एक्टर का किरदार काफी गुस्से वाला था। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने बताया था कि जब वो उनसे मिली थीं तो काफी डर गई थीं। लेकिन, बाद में उन्हें पता चला कि वो बहुत ‘चिल फेलो’ हैं।

दूसरी फिल्म में मैच हुई वाइब्स

रश्मिका मंदाना ने बताया था कि वो अक्सर जिन लोगों से पहली बार मिलती हैं उनसे वो पहले डरती ही रही हैं। विजय देवरकोंडा के साथ भी उनका ऐसा ही रहा है। विजय के साथ उनकी दूसरी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ थी। इस फिल्म तक उनका अच्छा खासा बॉन्ड हो गया था। इस फिल्म में उनके साथ काम करना आसान हो गया था। तब तक दोनों की वाइब्स मैच हो गई थी। एक्ट्रेस ने आगे बताया था कि उनके किरदार एक-दूसरे से मैच करते हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्ती की सबसे अच्छी बात ये हो गई थी कि उन्हें विजय को समझने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ी।

पहली ही फिल्म में दिया था किसिंग सीन

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पहली ही फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में किसिंग सीन दिए थे। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया था। इसमें दोनों के किसिंग सीन खूब रहे हैं। एक्टर को पहली बार किस करने के अनुभव को लेकर रश्मिका ने बताया था कि इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। उनके लिए ये सब सामना करना बड़ा ही मुश्किल था। ये उनके लिए काफी दर्दनाक था। वो महीनों तक रोई थीं। सोते-उठते बैठते बस उनकी आंखों से आंसू बहते थे।