साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम करने वाली एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष (Pranitha Subhash) ने फैंस को गुड न्यूज दी है। वो अपने दूसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। साउथ अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2022 में एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसे उन्होंने खूब इन्जॉय भी किया था। अब दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
शिल्पा शेट्टी के साथ साल 2021 में फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने 25 मई को इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबी बंप की तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बेबी बंप की फोटोज को शेयर कर शानदार कैप्शन भी लिखा है, ‘राउंड 2… पैंट बिल्कुल भी फिट नहीं आ रही है।’ एक्ट्रेस के गुडन्यूज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फोटोज में अगर प्रणिता सुभाष के लुक की बात की जाए तो वो जीन्स के साथ ब्लैक कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी पैंट की बटन खुली हुई है। वो अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं।
3 साल पहले प्रणिता ने की थी बिजनेसमैन से शादी
आपको बता दें कि प्रणिता सुभाष ने 3 साल पहले 30 मई, 2021 को बेगलुरु बेस्ट बिजनेसमैन से शादी की थी। उनके पति नीतिन राजू हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को शादी की जानकारी देकर हैरान कर दिया था क्योंकि एक्ट्रेस ने सीक्रेट वेडिंग की थी। इसके बाद 2022 में प्रणिता ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बेटी को जन्म दिया था।
बहरहाल, अगर इसके अलावा प्रणिता सुभाष की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘बावा’ से साउथ फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद वो साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म Attarintiki Daredi और 2016 में आई Brahmotsavam जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार एक्ट्रेस को कन्नड़ की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘रमन्ना अवतार’ में देखा गया था। इसे 2024 में ही रिलीज किया गया था। फिल्मों और निजी लाइफ के लिए अलावा एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।