साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) अपने हेल्थ इश्यू को लेकर चर्चा में हैं। उनकी तबीयत की खबर सामने आते ही फैंस चिंता में आ गए हैं। उनकी अचानक बिगड़ी तबीयत ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। खबर है कि एक्टर को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साउथ स्टार के हेल्थ को लेकर अस्पताल की ओर से एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट जारी किया गया है। ऐसे में अब चलिए आपको बताते हैं मोहनलाल की तबीयत के बारे में…
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल को कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है। एक्टर को लगातार दवाइयां दी जा रही है। बताया जा रहा है कि मोहनलाल को पांच दिनों तक सार्वजनिक जगहों पर जाने की मनाही है। अस्पताल की ओर से जारी किया गया ऑफिशियल स्टेटमेंट की मानें तो बताया जा रहा है कि एक्टर को वायरल इंफेक्शन हुआ है। उन्हें मायलगिया (मसल्स पैन) की शिकायत थी। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की ओर से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। उन्हें भीड़ वाली जगहों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है। फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
इन फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल
बहरहाल, अगर मोहनलाल की फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वो साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘लूसिफर’ के सीक्वल में दिखाई देने वाले हैं। इसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म को साल 2025 में रिलीज किया जाना है। इसमें शक्ति कपूर और टोविना थॉमस जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर फिल्म ‘बैरोज’ में भी नजर आने वाले हैं। इसे इसी साल रिलीज किया जाना है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये 3 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।