Kiccha Sudeepa Birthday: जब भी कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार्स की चर्चा होती है तो इसमें एक नाम एक्टर किच्चा सुदीप का भी आता है। वो इंडस्ट्री में बतौर लीडिंग हीरो पॉपुलर हैं। वहीं, बॉलीवुड में भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों मे काम करते हैं। दरअसल, किच्चा सुदीप आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 सिंतबर 1971 को हुआ था। उनका असली नाम संजीव सुदीप है लेकिन, फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम किच्चा सुदीप कर लिया था। इसके पीछे की भी काफी दिलचस्प कहानी है। ऐसे में चलिए आज आपको उनकी स्ट्रगल लाइफ और दिलचस्प बातों के बारे में बताते हैं।

दरअसल, संजीव सुदीप से कीच्चा सुदीप बनने की दिलचस्प कहानी रही है। साल 2001 में एक्टर की दूसरी फिल्म ‘हुच्चा’ को रिलीज किया गया था। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम ‘किच्चा’ था। यहीं से वो किच्चा नाम से पॉपुलर हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना किच्चा ही कर लिया था। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म ‘तेरे नाम’ फिल्म ‘हुच्चा’ का ही रीमेक है। फिल्म ‘हुच्चा’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ढेरों हिट फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘मक्खी’ उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट रही थी।

पैसों के लिए करते थे ये काम

किच्चा सुदीप आज भले ही एक पॉपुलर एक्टर हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है। वो एक बिजनेसमैन के बेटे हैं। चाहते तो अपनी लाइफ बिना किसी संघर्ष के अच्छे से जी सकते थे लेकिन एक्टर हमेशा से अपनी पहचान बनाने के पीछे मेहनत करते थे। वो आत्मनिर्भर रहना पसंद करते थे। इसलिए कभी पिता से पैसे नहीं लेते थे। अपना खर्च निकालने के लिए एक्टर ने कई काम किए थे। वो पूरा महीना 500 रुपए में निकाल देते थे। इस 500 रुपए को कमाने के लिए एक्टर कपड़े के दुकान में काम किया करते थे। इतना ही नहीं, बताया जाता है कि किच्चा सुदीप अपनी संघर्षों के दिनों में खर्च चलाने के लिए क्रिकेट भी खेलते थे। वो फोटोशूट का काम भी करते थे। हर दिन खाने का कोई ना कोई जुगाड़ लगा लिया करते थे।

एक्टर ही नहीं, डायरेक्टर भी हैं किच्चा सुदीप

आपको बता दें कि किच्चा सुदीप ना केवल बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि वो मल्टी टैलेंटेड हैं। उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ गायिकी, निर्देशन और बतौर स्क्रीन राइटर के लिए भी जाना जाता है। वो करीब 20 फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। किच्चा ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्होंने साल 2008 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘फूंक’ थी। इसके बाद एक्टर हिंदी में ‘दबंग 3’ जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

बहरहाल, अगर किच्चा सुदीप के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस अहम रोल में थीं।