नई दिल्ली: इन दिनों 12वीं क्लास के रिजल्ट्स काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों ही केरल का रिजल्ट आया है। इसमें साउथ एक्टर धनुष के बेटे और रजनीकांत के नाती ने कमाल ही कर दिया। उनकी मार्कशीट वायरल हो रही है। धनुष ने 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। इसके बाद कपल का साल 2022 में तलाक हो गया था। लेकिन, अब 12वीं के रिजल्ट्स सामने आने के बाद पता चल रहा है कि उनके बेटे पर इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है। उनकी शानदार परफॉर्मेंस की मार्कशीट वायरल हो रही है।
रजनीकांत और धनुष दोनों ही साउथ के जाने-माने सितारे हैं। दोनों के ही पास दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। उनके बच्चे चाहें तो आराम से जिंदगी गुजार सकते हैं लेकिन, एक्टर ने अपने बेटे को मेहनत करना सिखाया है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इसकी गवाही धनुष के बेटे यात्रा की मार्कशीट दे रही है। उन्होंने बेटे को अच्छी परवरिश दी है। यात्रा की मार्कशीट देखकर कहा जा सकता है कि वो पढ़ाकू स्वभाव के लगते हैं।
धनुष के बेटे यात्रा की 12वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि लैंग्वेज में 100 में से 98, अंग्रेजी में 92, गणित में 99, फीजिक्स में 91, केमिस्ट्री में 92 और बायोलॉजी में 97 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। ऐसे में 12वीं उन्होंने 600 में से 569 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, उनके कुल प्रतिशत की बात की जाए तो ये लगभग 94 प्रतिशत है।
16 साल बाद हुआ धनुष से तलाक
आपको बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या अब अलग रहते हैं। दोनों ने 16 साल साथ रहने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं लेकिन, बच्चों को अच्छी परवरिश दे रहे हैं। ऐश्वर्या फिल्म डायरेक्टर और प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म ‘3’ डायरेक्शन में डेब्यू किया है।