साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें एस एस राजामौली की ‘बाहुबली’ जैसी सुपरहिट फिल्म अच्छा खासा नेम और फेम मिला था। फिल्म के दोनों पार्ट हिट रहे। इसके साथ ही इसमें काम करने वाले एक्टर्स का भी करियर बूम पर हो गया। फिर चाहे वो प्रभास रहे या फिर अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन के साथ अन्य कलाकार। यहां से सभी एक्टर्स का करियर चल पड़ा। पहचान भी मिली। फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ। वहीं, जहां सभी एक्टर्स आगे काम करते रहे और लाइमलाइट में रहे वहीं, अनुष्का शेट्टी लाइमलाइट से अचानक गायब ही हो गईं। ऐसे में चलिए बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल, अनुष्का शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस देवसेना यानि कि अनुष्का को याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरों को शेयर खूब बधाइयां दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया लेकिन, ‘बाहुबली’ उनके और प्रभास के करियर की टर्निंग प्वॉइंट रही। इस फिल्म के जरिए अनुष्का 1000 करोड़ की फिल्म देने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। साल 2017 में इस मूवी ने ये आंकड़ा पार कर दिया था। इसने दुनियाभर में 1700 करोड़ की कमाई की थी। अनुष्का ने अपने अभिनय से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था।

2005 में की थी अनुष्का ने करियर की शुरुआत

अनुष्का शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में की थी। वो ‘अरुंधति’ और ‘रुद्रमादेवी’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में ‘बाहुबली-1’ और ‘बाहुबली-2’ के अलावा ‘विक्रमारकुड’, ‘सौर्यम’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

1000 करोड़ कमाकर कहां गायब हो गईं अनुष्का शेट्टी

‘बाहुबली’ की रिलीज के बाद अनुष्का को खूब नेम और फेम मिला लेकिन, वो ज्यादा समय तक लाइमलाइट में नहीं रहीं। 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद वो लाइमलाइट से दूर रहने लगीं। फिल्मों में एक्टिव रहीं लेकिन, इस बीच उन्होंने कोई खास फिल्म नहीं की। वो केवल तमिल और तेलुगु में ही सीमित रहना चाहती थीं। साल 2018 में उन्हें फिल्म ‘भागमती’ में देखा गया था। इसके बाद 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘निशब्दम’ में देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने करीब 3 साल का ब्रेक ले लिया था। इसे लेकर उन्होंने कहा था कि ये ब्रेक लेना जरूरी था। इस ब्रेक के पीछे का उनका उद्देश्य था कि आगे के प्रोजेक्ट्स पर अच्छे से ध्यान दे सकें।

आपको बता दें कि 3 साल बाद वापसी के बाद एक्ट्रेस एक बार से दक्षिणी फिल्मों में एक्टिव हो चुकी हैं। उन्होंने ‘मिस शेट्टी और पॉलीशेट्टी’ से कमबैक किया था।

पर्सनल लाइफ की रही खूब चर्चा

फिल्मों के साथ-साथ अनुष्का शेट्टी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। उनके करियर में उनका नाम कई एक्टर्स संग जुड़ा। इसमें प्रभास से लेकर नागा चैतन्य जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। लेकिन, 42 की उम्र में भी वो सिंगल हैं। प्रभास के साथ अनुष्का के प्यार के चर्चे जगजाहिर है। इनकी शादी से लेकर रिलेशनशिप में रहने तक की खूब चर्चा रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी रिश्ते की बात को कबूला नहीं है। प्रभास के बाद उनका नाम सीनियर एक्टर से लेकर बड़े फिल्म मेकर तक से जुड़ चुका है। लेकिन, अनुष्का की ओर से कभी अपने रिश्ते को लेकर किसी के साथ ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है और ना ही शादी को लेकर कोई खुलासा किया है।