Anita Hassanandani Eve Teasing incident: अनीता हसनंदानी टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने ‘काव्यांजलि’ और ‘नागिन’ जैसे शोज में काम किया है। इससे उन्हें काफी नेम और फेम मिला था। हालांकि, इससे पहले अनीता बॉलीवुड में ‘कुछ तो है’ और साउथ में तेलुगु मूवी ‘नुव्वु नेनू’ में काम कर चुकी हैं। लेकिन, यहां उन्हें खास सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया था। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी और पुराने किस्से कहानियों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब अनीता ने हाल ही में Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में बचपन के दिनों के किस्से को याद किया है। उन्होंने बताया कि वो महज 9-10 साल की थीं तब स्कूल में थीं और वो छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं।

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में अनीता हसनंदानी बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वो स्कूल में थीं तो उस समय उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। उन्होंने इस बातचीत में बताया था कि वो स्कूल में थीं। उन्हें रिक्शा से जाने के लिए 10 रुपए मिलते थे और वापस आते समय वो पैदल ही घर जाया करती थीं। उस समय वहां एक रिक्शा वाला होता था और ऐसा हफ्ते में एक बार या फिर हर दिन नहीं होता था।

अनीता हसनंदानी ने घटना को लेकर बताया था कि वो रिक्शा वाला हमेशा एक पोजिशन में खड़ा रहता था। एक्ट्रेस ने बताया था कि लड़कियों को देखकर वो अपनी पैंट उतारकर अश्लील हरकत करता था। पैंट की जिप खोल देता था। अनीता ने कहा था कि वो और उनकी दोस्त इससे डर गई थीं और इसके बाद अपना रास्ता तक बदल लिया था। रास्ता बदलने के बाद भी वो डरती थीं कि कहीं वो उनके पीछे ना आ जाए।

टेलर ने गंदे तरीके से छुआ

इसके अलावा अनीता हसनंदानी ने एक और किस्से का जिक्र किया। ये किस्सा 60 साल से ज्यादा के टेलर से जुड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उसने उन्हें गंदे तरीके से छुआ था, जिसके बाद उन्होंने उसे धक्का दे दिया था। अनीता हसनंदानी ने बताया था कि उनकी मां ने उन्हें 10 मिनट के लिए एक गारमेंट टेलर के पास छोड़ा था। क्योंकि उनकी मां को जरूरी काम से कहीं जाना था। अनीता की मां भी टेलरिंग का काम करती थीं। वो टेलर उनके लिए घर के नीचे दुकान में काम किया करता था। उस टेलर ने उनके साथ बदतमीजी की थी। उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। उन दिनों वो इतनी यंग थीं कि उन्हें कुछ समझ नहीं थी तो एक्ट्रेस ने केवल उसे धक्का दे दिया था।

अनीता ने आगे भी बताया कि मां के आने के बाद उन्हें समझ नहीं आया कि ये बात उन्हें बतानी चाहिए। वो नहीं चाहती थीं कि ये सब चीजें बताकर मां को स्ट्रेस में डालें। अनीता ने बताया कि उस टेलर की उम्र करीब 60 साल थी। वो उनका मेजरमेंट नहीं ले रहा था। घर में अकेली बच्ची को देख ऐसी हरकत की थी।

5 साल बाद किया कमबैक

अनीका हसनंदानी ने फिल्मों में काम करने के बाद टीवी का रुख किया था और सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। इसमें उनके साथ लीड रोल में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल लीड रोल में थे। अनीता हसनंदानी ने मां बनने के बाद एक्टिंग से दूरियां बना ली थी। वो 5 सालों तक पर्दे से दूर रही थीं। अब एक्ट्रेस ने सुमन इंदौरी शो के साथ टीवी पर कमबैक किया है। इसमें उनके साथ श्वेता गौतम, ज़ैन इमाम और अशनूर कौर जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।