अपनी गायकी से दुनिया भर में भारत का नाम रौशन कर चुके प्लेबैक सिंगर सोनू निगम का आज बर्थडे है। सोनू का जन्म 30 जुलाई को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। वह मुख्य रूप से कन्नड़ और हिंदी गाने गाते हैं लेकिन कभी भाषाओं और बोलियों के ज्ञाता सोनू ने मणिपुरी, गढ़वाली, ओडि़या, तमिल, असामीज, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, मराठी, तेलगु, नेपाली और अंग्रेजी में भी गाने गाए हैं। उदित नारायण के बाद पहले ऐसे गायक रहे हैं जिन्होंने सबसे लंबे वक्त तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। सोनू को गाने का शौक 4 साल की उम्र में ही लग गया था। 19 साल की उम्र में वह अपना करियर बनाने अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट्स के कुछ सबसे शानदार वीडियो दिखा रहे हैं।
लेकिन इससे पहले कि आप उनके ये वीडियो देखें चलिए आपको बताते हैं सोनू की जिंदगी से जुडे़ कुछ रोचक तथ्य। सोनू खुद एक कायस्थ परिवार से हैं लेकिन उन्होंने बंगाली परिवार की मधुरिमा से 15 फरवरी 2002 को शादी की थी। सोनू के बेटे का नाम विवान है। ज्यादातर सेलेब्स की ही तकह सोनू को भी इंडस्ट्री में जगह बनाने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। छोटे पर्दे की बात करें तो वह जी टीवी के मशहूर धारावाहिक सारेगामापा के होस्ट रह चुके हैं। 2002 में स्टार प्लस के धारावाहिक किसमें कितना है दम को भी सोनू ने होस्ट किया था। इसके अलावा सोनू भारत के मशहूर रिएलिटी शो इंडियन आइडल के जज के तौर पर भी छोटे पर्दे पर नजर आ चुके हैं। संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल के साथ वह सोनी टीवी के शो एक्स फैक्टर का भी हिस्सा रहे हैं।
सोनू निगम के बारे में इन कुछ जानकारियों के बाद चलिए अब देखते हैं उनके कुछ लाइव कॉन्सर्ट्स के वीडियो।