Sonarika Bhadoria-Vikas Parashar Wedding: टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रही हैं। वो मंगेतर विकास पराशर संग वेडिंग को लेकर सुर्खियों में रही हैं। बीते दिनों ही उनकी शादी की रस्में शुरू हुई थीं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। सोनारिका शादी के बंधन में बंध गई हैं। दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की पहली झलक भी सामने आ गई है। उनका वरमाला का वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल को शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है।
सोनारिका और विकास ने डेढ़ साल पहले दिसंबर, 2022 में सगाई की थी। ऐसे में सगाई के डेढ़ साल के बाद कपल ने शादी रचाई है। उन्होंने राजस्थान के नाहरगढ़ फोर्ट में 18 फरवरी, 2024 को परिवार और करीबी रिश्तादारों-दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। कपल ने रणथंभौर में शाही अंदाज में सात फेरे लिए हैं। इस बात का गवाह उनका सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो है, जिसमें कपल की शादी की झलकियां देखने के लिए मिल रही है। वरमाला का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनारिका, विकास को वरमाला पहनाते समय इमोशनल हो जाती हैं। एक्ट्रेस सुर्ख लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं और विकास शेरवानी में जंच रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री भी देखने के लिए मिल रही है। सोनारिका को इमोशनल देख विकास उन्हें गले लगा लेते हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मां का लहंगा पहन दुल्हन बनी हैं।
शादी से पहले 7 साल किया डेट
अगर विकस और सोनारिका भदौरिया के रिश्ते के बारे में बात की जाए तो कपल को एक-दूसरे को पिछले सात साल से डेट कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। वहीं, विकास पराशर की बात की जाए तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वो पेशे से बिजनेसमैन हैं।