सोनम कपूर और आनंद आहूजा ऑफिशियली मैरिड हो चुके हैं। दोनों ने परिवार के लोगों के सामने सात फेरे लिए। सोनम और आनंद की शादी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स शरीक हुए और नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद दिया। सोनम और आनंद ने भी अपने इस खास दिन को जमकर सेलिब्रेट किया। सोनम और आनंद ने उसी रात को एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन को भी होस्ट किया। हालांकि सोनम और आनंद का यह वेडिंग रिसेप्शन कुछ समय के बाद ही संगीत फंक्शन में बदल गया। पार्टी में रणवीर, अनिल कपूर, सलमान खान और शाहरुख खान ने डांस फ्लोर पर जमकर धमाल मचाया सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आनंद को गोद में उठाकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म ‘किक ‘के गाने ‘जुमे की रात’ जैसे ही बजा सोनम कपूर के कजिन ब्रदर रणवीर सिंह ने आनंद आहूजा गोद में उठा लिया। उसके बाद आनंद ने भी रणवीर सिंह के साथ ठुमके लगाए, वीडियो में देख सकते हैं कि शाहरुख खान सोनम कपूर का हाथ पकड़कर डांस फ्लोर पर ले आते हैं, इसके बाद सोनम कपूर, आनंद आहूजा, शाहरुख खान और रणवीर सिंह ने साथ फ्लोर पर धमाल मचाया। अनिल कपूर भी बेटी की शादी के मौके पर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। अनिल कपूर ने भी अपनी फिल्मों के गानों के अलावा बॉलीवुड की अन्य कई फिल्मों के गाने पर ठुमके लगाए। उन्होंने अपनी फिल्म ‘राम-लखन’ के गाने पर भी ठुमके लगाए।
सोनम-आनंद की पार्टी में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, गौरी खान, आयुष्मान खुराना,कैटरीना कैफ, वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शत्रुघ्न सिंहा समेत अन्य स्टार्स भी शामिल हुए थे। यहां तक की आखिरी मिनट पर सलमान खान ने आकर समां बांध दिया था। सलमान खान और शाहरुख खान ने गले लगकर डांस किया। सलमान और शाहरुख ने पार्टी में मौजूद मेहमानों का डांस मूव्स से दिल जीत लिया। सलमान खान ने सोनम-आनंद की पार्टी में सिंगिंग टैलेंट भी दिखाया। सलमान खान ने बॉलीवुड सिंगर मीका के साथ सुर से सुर मिलाया।