बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ 8 मई 2018 को सात फेरे लिए थे। सोनम और आनंद की शादी का आयोजन अभिनेत्री की मौसी के घर हैरिटेज हवेली में किया गया था। सोनम की शादी में नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। वहीं क्या आप जानते हैं कि आनंद अहूजा से पहले सोनम के दो अफेयर रह चुके हैं। इनमें सबसे पहला नाम है निर्देशक पुनीत मल्होत्रा का, जिनसे सोनम की मुलाकात साल 2010 में आई फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज़’ के दौरान हुई थी। यह फिल्म बतौर निर्देशक पुनीत के डेब्यू फिल्म थी।
मीडिया में यह चर्चा रही थी कि इस फिल्म के दौरान सोनम और पुनीत के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। बता दें कि पुनीत मल्होत्रा मशूहर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2012 में सोनम और पुनीत एक दूसरे से अलग हो गए थे। ऐसी चर्चाएं थी कि इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला सोनम कपूर ने ही लिया था। इसके बाद सोनम कपूर की मुलाकात बिजनेसमैन और मॉडल साहिर बेरी से हुई। साहिर और सोनम के बीच नजदीकियों की खबर भी सामने आई थीं और अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ देखे भी गए थे।
उस समय ऐसी खबरे सामने आई थीं कि सोनम और साहिर के बीच मतभेद होने लगे थे और दोनों ने अपने रिश्ते को चलाने की भरपूर कोशिश भी की थी लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2014 में एक दिन सोनम और साहिर ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ चैट पर बातचीत कर अलग होने का फैसला लिया था। सोनम कपूर की प्रॉपर्टी की बात करें तो सोनम कपूर लगभग 872 करोड़ रुपए (13 मिलियन डॉलर ) की मालकिन हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ बीते साल 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान भी थी।
