कोचादियां की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सौंदर्य रजनीकांत अपनी दूसरी मूवी के साथ एक बार फिर सिनेमा दर्शकों के लिए आ रही हैं। सौंदर्य अपनी दूसरी मूवी नीक की तैयारी में जुटी हुई हैं। ग्राफिक्स डिजायनर से प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनीं सौंदर्य अपने नए प्रोजेक्ट के लिए नए फेस ढूंढ़ रही हैं। इसके लिए वे ऑडिशन भी ले रही हैं। अपने नए प्रोजेक्ट में जहां उनकी बहन के पति धनुष लीड रोल करेंगे, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके अपॉजिट सोनम कपूर देखने को मिलेंगी। हालांकि, अभी तक सोनम कपूर ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम फीमेल लीड रोल करेंगी।

लेकिन सोनम कपूर को तमिल मूवी में देखना थोड़ा रोचक करेगा। सोनम कपूर बॉलीवुड की कई हिट मूवी दे चुकी हैं। अभी वे करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ मूवी कर रही हैं। इस मूवी को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। सोनम कपूर पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है, जो साउथ इंडियन मूवी कर रही हैं। इससे पहले इलियाना डीक्रूज, ऐश्वर्या राय बच्चन, हंसिका मोटवानी और दीपिका पादुकोण भी बॉलीवुड और साउथ इंडियन मूवीज कर चुकी हैं।

रैंप पर उतरे रनवीर सिंह, देखें वीडियो

बता दें, धनुष के साथ सोनम कपूर पहले भी काम कर चुकी हैं। दोनों ने रांझना में साथ काम किया था। ऐसे में वे धनुष को अच्छे से जानती हैं। सोनम कपूर की भाषा और संस्कृति समझने में धनुष उनकी मदद कर सकेंगे। इस मूवी में दोनों के रोल की काफी तारीफ हुई थी। मूवी भी काफी हिट रही। फिल्म में उनके अलावा अभय देओल भी थे। फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी पर अधारित थी।

Read Also: ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम कपूर के साथ रोमांस नहीं करना चाहते थे सलमान खान

सौंदर्य हालही में उस वक्त खबरों में आई थीं, जब उन्होंने अपने तलाक की घोषणा टि्वटर पर की थी। सौंदर्य अपने पति को शादी से पहले डेट करती थी। लेकिन शादी के बाद जब दोनों को लगा कि वे एक साथ नहीं रह पाएंगे तो उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, रजनीकांत ने भी अपनी बेटी की शादी को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों में से वे किसी को भी नहीं मना सके।

Read Also: भाई हर्षवर्धन कपूर और आलिया भट्ट को साथ देखना चाहती हैं सोनम कपूर