बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर भी अपनी शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कहा जा रहा था कि सोनम अपने बॉयफ्रेंड से जोधपुर में शादी करेंगी। लेकिन सोनम ने शादी की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर ने शादी की अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है। सोनम ने कहा कि मैंने पिछले दस साल के करियर में कभी अपनी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं की। मेरी फिल्म वीर दी वेंडिग मई में रिलीज होने जा रही है। और उसके पहले फिल्म पैडमैन और उसके बाद दत्त भी। मेरे पास किसी और चीजों के लिए बिल्कुल समय नहीं है।
सोनम ने कहा कि वे जल्द ही विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म के लिए फरवरी या मार्च में शूटिंग शुरु करने जा रही हैं। सोनम और आनंद पेरिस में एक साथ नया साल सेलिब्रेट करते नजर आएं थे। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हुईं थी। हालांकि सोनम ने कभी भी आनंद के साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा जबकि आनंद को कपूर फैमिली के साथ भी देखा गया है।
बता दें कि साल 2016 में फिल्म नीरजा में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का जीत जीतने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले कुछ समय से बड़े परदे से गायब हैं। सोनम के लिए साल 2018 लकी माना जा रहा है क्योंकि इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज होगी।