एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की वारिस हैं। उनका जन्म 9 जून 1985 को महाराष्ट्र के मुंबई में ही हुआ था। सोनम बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। सोनम तीनों भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं, उनके अलावा उनका एक भाई हर्षवर्धन कपूर और ह्वया कपूर और है। जहां हर्षवर्धन ने हाल ही में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है, वहीं सोनम काफी वक्त से बॉलीवुड में काम कर रही हैं और अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिक्शन ड्रामा मूवी में उन्होंने सकीना नाम की लड़की का किरदार निभाया था। लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि आज के दौर की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कभी डायरेक्शन के क्षेत्र में उतरना चाहती थीं। एक्टिंग की दुनिया में उतरने से पहले वह एक असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। जी हां 2005 तक डायरेक्शन में हाथ आजमाने के बाद 2007 में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सांवरिया में डेब्यू किया।
इसके बाद उन्होंने 2009 में फिल्म दिल्ली 6, 2010 में आयशा, 2011 में थैंक्यू और मौसम और 2012 में प्लेयर्स जैसी मल्टी स्टारर फिल्म कीं। लेकिन इन फिल्मों में अपना बेस्ट देने और काम के लिए एक फिल्म को फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म नॉमिनेट कराने के बाद उन्हें बेहिसाब काम मिलना शुरू हुआ और 2013 में उनकी तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इस साल में उन्होंने रांझणा, भाग मिल्खा भाग और बॉम्बे टॉकीज जैसी बड़ी फिल्में की। अपने करियर के इस मोड़ तक पहुंचने तक सोनम कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं थी और काफी मशहूर हो चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने खूबसूरत और नीरजा जैसी बड़ी फिल्में कीं और सभी की तारीफें बटोरीं।
2009 में, सोनम ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली-6 में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फैन्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। समीक्षक राजीव मसन्द ने टिप्पणी की, “सोनम कपूर दिल्ली 6 में मस्त हैं। वह एक बेजोड़, स्वाभाविक और बेरोक कलाकार हैं, क्या यह भी एक पारंपरिक महिला का नेतृत्व नहीं है” सोनम निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर और संदीप मारवाह की भतीजी हैं। उनका बैकग्राउंड पूरी तरह से बॉलीवुड से हैं, लेकिन वह मानती हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। सोनम सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं और तस्वीरें खिंचवाने का शौक रखती हैं।
आइए देखते हैं ब्यूटी क्वीन सोनम कपूर की कुछ शानदार तस्वीरें-
