एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोनम की शादी के अलावा मेंहदी, संगीत और रिसेप्शन पार्टी की भी बॉलीवुड में खूब चर्चा हुई थी। सोनम की शादी की तस्वीरें और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया था। सोनम की शादी की पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री और करीबी दोस्त स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान समेत कई दिग्गज सेलेब्स शरीक हुए थे। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम की दोस्त और अभिनेत्री स्वरा भास्कर की वजह से सोनम की शादी की तारीख को आगे टालना पड़ा था। जी हां, इस बात का खुलासा खुद सोनम कपूर ने एक रेडियो चैनल से बातचीत में किया है।

रेडियो सिटी को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने सोनम की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, ”सोनम के ज्योतिषी ने आनंद के साथ शादी की तारीख 12 मार्च की निकाली थी। सोनम की शादी उस दिन ही होने वाली थी जिस दिन मेरा भाई ईशान अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहा था। एक दिन सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ के सेट पर उदास चेहरे के साथ आई थीं और उन्होंने कहा कि मेरे पास एक आइडिया है। सोनम ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अपने माता-पिता को भाई ईशान की शादी की तारीख को आगे खिसकाने के लिए मना सकती हूं।” वहीं दूसरी ओर स्वरा ने सोनम कपूर के माता-पिता सुनीता कपूर और अनिल कपूर को उनकी शादी की डेट को आगे खिसकाने के लिए मना लिया था। और यह चीज काम कर गई। सोनम की शादी का तारीख आगे टल गई।

Salman Khan, Salman Khan pics, Katrina Kaif, Katrina Kaif pics, Sonam Kapoor, Sonam Kapoor wedding, Sonam Kapoor marriage, Salman Khan kiss, Salman Khan kiss pics, Salman Khan kiss photos, Katrina Kaif kiss, Katrina Kaif kiss pics, Katrina Kaif kiss photos, Katrina Kaif and salman khan, salman khan and Katrina Kaif, Wedding Party, Wedding Party pics, Wedding Party photos, photo gallery

‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया लीड भूमिका में हैं। चारों ही अभिनेत्रियां फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर भी काम की ओर लौट आई हैं और अब वह अक्टूबर या फिर नवंबर माह में आनंद के साथ हनीमून के लिए जाएंगी।

https://www.jansatta.com/entertainment/