बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर 7 या 8 मई को आनंद आहूजा के साथ सात फेरे ले सकती हैं। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं, जहां पर उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया। सवाल का जवाब देते हुए सोनम कपूर ने कहा- शुक्रिया! धैर्य रखने के लिए। सोनम कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
सोनम कपूर की शादी की खबर को कोरियोग्राफर फराह खान इनडायरेक्टली कन्फर्म कर चुकी हैं। हालांकि, जब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के वक्त सोनम कपूर से शादी से रिलेटेड सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”शुक्रिया! धैर्य रखने के लिए। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती। मैं सिर्फ ‘वीरे दी वेडिंग’ से जुड़े हुए सवालों का ही जवाब दूंगी।” मीडिया से बातचीत में सोनम कपूर ने कहा, ”मैं बेबो (करीना कपूर खान) को फिल्म में काम करने के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं। हम हमेशा दोस्त रहेंगे। वह बहुत ऊर्जावान हैं। उनके साथ काम करने में मजा आता है। हमने एक साथ काम करते हुए बेहद शानदार वक्त गुजारा है।” सोनम ने कहा, ”वह बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं, हम अभी भी उन्हें सोशल मीडिया पर आने के लिए राजी कर रहे हैं।” सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सोनम कपूर के साथ स्वरा भास्कर और करीना कपूर लीड भूमिका में हैं।
Check out what @sonamakapoor has to say on her wedding rumours with beau #AnandAhuja! #VeereDiWeddingTrailer pic.twitter.com/6v7HHDSEIn
— pinkvilla (@pinkvilla) April 25, 2018
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सोनम कपूर मई के पहले वीक में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। शादी की तैयारियां कपूर खानदान में जोरो-शोरों से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती थीं हालांकि दादी की वजह से उन्हें यह प्लान कैंसिल करना पड़ा और अब सोनम कपूर की शादी मौसी कविता सिंह की हैरिटेज हवेली में होगी।

