एक्ट्रेस सोनम कपूर नेहा धूपिया के ऑडियो चैट शो #NoFilterNeha की अगली मेहमान हैं। उन्होंने कहा कि करण जौहर पार्टियों में नकली हंसी लेकर आते हैं। करण नेहा और सोनम दोनों के ही दोस्त हैं। इसी वजह से दोनों का उनके बारे में बात करना लाजिमी है। नेहा का यह शो साव्न म्यूजिक स्ट्रीमिंग में सुन सकते हैं। सोनम ने कहा कि वो जहां जाते हैं अपनी नकली हंसी लेकर जाते हैं। हमेशा वो ऐसा ही करते हैं। पार्टियों वाली जिंदगी के ऊपर बातें करने पर और जब आप जाते हैं उस समय वो हमेशा थोड़ा हंसते हैं। सोनम ने रणबीर कपूर को बेस्ट गॉसिप ब्वॉय और खुद को मशहूर पैरेंट अवॉर्ड से नवाजा। 4 अक्टूबर से #NoFilterNeha की शुरुआत हुई है। इसमें कई मनशहूर सेलिब्रिटी की अनदेखी तस्वीर देखने को मिलेगी। इसके अलावा उनके बारे में वो बातें जानने को मिलेंगी जो आपको इंटरनेट पर नहीं मिलेंगी।

अभिजीत भट्टाचार्य ने करण जौहर पर साधा निशाना; करण को फवाद की महबूबा कहा

बता दें कि कोचादियां की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सौंदर्य रजनीकांत अपनी दूसरी मूवी के साथ एक बार फिर सिनेमा दर्शकों के लिए आ रही हैं। सौंदर्य अपनी दूसरी मूवी नीक की तैयारी में जुटी हुई हैं। ग्राफिक्स डिजायनर से प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनीं सौंदर्य अपने नए प्रोजेक्ट के लिए नए फेस ढूंढ़ रही हैं। इसके लिए वे ऑडिशन भी ले रही हैं। अपने नए प्रोजेक्ट में जहां उनकी बहन के पति धनुष लीड रोल करेंगे, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके अपॉजिट सोनम कपूर देखने को मिलेंगी। हालांकि, अभी तक सोनम कपूर ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम फीमेल लीड रोल करेंगी।

Read Also: बॉयफ्रेंड के लिए सोनम ने छोड़ी भाई की फिल्म ‘मिर्जिया’ की स्क्रीनिंग, जानिए किसके साथ है Love कनेक्शन

लेकिन सोनम कपूर को तमिल मूवी में देखना थोड़ा रोचक करेगा। सोनम कपूर बॉलीवुड की कई हिट मूवी दे चुकी हैं। अभी वे करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ मूवी कर रही हैं। इस मूवी को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। सोनम कपूर पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है, जो साउथ इंडियन मूवी कर रही हैं। इससे पहले इलियाना डीक्रूज, ऐश्वर्या राय बच्चन, हंसिका मोटवानी और दीपिका पादुकोण भी बॉलीवुड और साउथ इंडियन मूवीज कर चुकी हैं।

Read Also: एक बार फिर धनुष के साथ दिखेंगी सोनम कपूर, रजनीकांत की बेटी की मूवी में करेंगी काम?