‘नीरजा’ एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को सात फेरे लेने जा रही हैं। सोनम कपूर की प्री-वेडिंग जश्न शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मेहंदी फंक्शन के वीडियो और तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स का एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गया है। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के नाम की मेहंदी को हाथों में लगाने के बाद दोस्तों और कजिन संग डांस भी किया। बेटी के इस खास दिन पर पिता अनिल कपूर भी ठुमके लगाते हुए नजर आए। सोनम कपूर ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गानों पर डांस किया, इसके साथ ‘बेइमान दिल बड़ा बेइमान’ जैसे गानों पर भी ठुमके लगाए। सोनम के पिता अनिल कपूर ने ‘देशी बॉयज’ के गाने’ बाहों में आ सोड़िए’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे अनिल कपूर के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही है। वीडियोज को देखने के बाद लगता है कि सोनम कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन को पूरे कपूर खानदान ने एन्जॉय किया।
जैसे-जैसे सोनम की शादी की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही वैसे मेहमानों और परिवार के लोगों का अनिल कपूर के घर पर आगमन शुरू हो गया है। एक दिन पहले सोनम कपूर के चाचा संजय कपूर भांगड़ा डांस करते हुए अनिल कपूर के घर पर पहुंचे थे। इसके साथ ही संजय कपूर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 20 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर कर भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा है। तस्वीर में संजय और सोनम डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। संजय कपूर ने कैप्शन लिखा, ”हम दोनों ने मेरी शादी में एक साथ डांस किया था, अब मैं तुम्हारी शादी में करुंगा। पता ही नहीं चला समय कितनी जल्दी गुजर गया।”
बता दें कि सोनम और आनंद की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तीन अलग-अलग कार्यक्रम के लिए कपूर परिवार ने तीन अलग-अलग कार्ड बनवाएं हैं। कार्ड्स को देखकर लगता है कि वह नेचुरल के काफी करीब हैं। ग्रीन कलर के कार्ड्स पर तीन अलग-अलग तरह की डिजाइन बनीं हुई है। सोनम कपूर के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सेलेब्स शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, स्वरा भास्कर, ऐश्वर्या राय बच्चन, जाह्नवी कपूर, करण जौहर समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज शामिल होंगे।
