सोनम कपूर कपूर की शादी है, इसके चलते अनिल कपूर के घर में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सोनम की शादी को अब कम समय बचा है 8 मई को सोनम और आनंद की शादी है। जहां सोनम और आनंद के चेहरे पर उनकी शादी की एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। वहीं शादी को लेकर सोनम के फ्रेंड्स और कजिन्स भी सोनम की शादी में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, सोनम के घर पर करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण धवन और अर्जुन कपूर को सोनम के घर पर देखा गया।
दरअसल, सोनम की दोस्त जैकलीन और वरुण धवन दोनों सोनम की मेहंदी की रिहर्सल के लिए उनके घर पर पहुंचे। आखिर दोस्त की शादी है और उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस देना है। ऐसे में सभी अपने अपने फाइनल परफॉर्मेंस को पॉलिश करने के लिए सोनम के घर इकट्ठा हुए। सोनम के घर पर इस दौरान अर्जुन कपूर भी फुल चार्ज होकर आए। वहीं वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने सोनम की मेहंदी-संगीत के लिए जो परफॉर्मेंस तैयार किया है, उसकी जी जान से प्रैक्टिस करते नजर आए।

दरअसल, एक वीडियो इंटरनेट पर काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें अंशुला, अर्जुन, वरुण आदि सभी शोर शराबा कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है जो सोनम की सेरमनी में परफॉर्मेंस देने की तैयारी में जुटी हुई है। इस दौरान सोनम के कजिन अर्जुन कपूर काफी चिलिंग मूड में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वरुण कभी डांस करते तो कभी फोन में बिजी नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो:-
https://www.instagram.com/p/BiYmTWql_KM/?

