हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई है। 8 मई को मुंबई में हुई सोनम और आनंद की शादी में बॉलीवुड के जाने माने चेहरों की भरमार थी। सोनम की शादी में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक खूब एंज्वॉय करते हुए देखें गए। इतना ही नहीं सलमान और शाहरुख खान ने तो अनिल और रणवीर सिंह के साथ सोनम की शादी में मिलकर कमाल का डांस किया। दी वाला जोड़ा पहने खड़े हैं। सोनम ने चूड़ा पहना हुआ है और दोनों हाथ बांधे खड़े हैं। इस तस्वीर में भी सोनम और आनंद बहुत प्यारे लग रहे हैं।
इस दौरान कई सारे वीडियोज और फोटोज सामने आए, जिनमें शाहरुख सलमान के साथ डांसफ्लोर पर थिरकते दिखाई दिए। इतना ही नहीं। सोनम की शादी के रिसेप्शन में शाहरुख और सलमान ने मिलकर खूब रौनकें लगाईं। अब सोनम और आनंद की शादी हो चुकी है। 3 दिन के समारोह में सोनम और आनंद अगल दुनिया में नजर आए। वहीं अब इस वक्त आनंद और सोनम एक साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
सोनम और आनंद की शादी के बाद तस्वीर सामने आई है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में सोनम ने प्याजी रंग की साड़ी पहनी है। वहीं आनंद नीले कोट-पैंट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मिस्टर एंड मिसेज आहूजा एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। सोनम को साड़िया पहनने का बहुत शौक है। उन्होंने पहले भी साड़ी में अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
सोनम कहती हैं कि उन्हें साड़ी पहनना बहुत पसंद हैं। वह साड़ी में बहुत कंफर्टेबल रहती हैं। इसके चलते इस तस्वीर में सोनम की साड़ी का अंदाज बहुत अच्छा लग रहा है। एक और तस्वीर है जो इस वक्त काफी शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में सोनम और आनंद शादी वाला जोड़ा पहने खड़े हैं। सोनम ने चूड़ा पहना हुआ है और दोनों हाथ बांधे खड़े हैं। इस तस्वीर में भी सोनम और आनंद बहुत प्यारे लग रहे हैं।
