बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। सोनम और आनंद की दोस्ती की चर्चा बी-टॉउन में भी होती रहती है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। फैन्स को दोनों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार भी है। सोनम और आनंद के फैन्स अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब सोनम और आंनद का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दोनों कॉफी डेट पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोनम कपूर फैन क्लब नाम के एक ट्विटर अकाउंट यूजर ने शेयर किया है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा को हाल ही में एक साथ कॉफी टाइम एन्जॉय करते हुए देखा गया। सोनम कपूर अपनी पसंदीदा कॉफी की चुस्की लेने के साथ ही फन भी करती हुई नजर आ रही हैं। सोनम और आनंद का यह नया वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। सोनम और आनंद को लेकर अफवाह है कि पिछले कुछ सालों से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में भी दोनों एक साथ नजर आए थे।

एक्ट्रेस सोनम कपूर। (File Photo)

वहीं, कुछ समय पहले ऐसी खबरें आईं कि जोधपुर में सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कुछ समय पहले भी सोनम और आनंद का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सोनम कपूर आनंद से वीडियो कॉल करती हुई नजर आ रही थीं। बता दें कि सोनम कपूर और मलयालम एक्टर डलक्यूर सलमान जल्द ही अनुजा चौहान के बेस्ट सेलिंग उपन्यास ‘द जोया फैक्टर’ पर बनने वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं।