सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा के साथ 8 मई को हो चुकी है। सोनम की इस खुशी में पूरा बॉलीवुड उनके साथ नजर आया। इस दौरान सोनम की रिसेप्शन पार्टी में इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे दिखाई दिए। सोनम की शादी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, अमृता अरोड़ा, शाहरुख खान-गौरी खान जैसे नामी सितारे मौजूद रहे। वहीं रणवीर और अर्जुन की जोड़ी हर बार की तरह यहां भी जमी।

दोनों ने साथ में जबरदस्त डांस किया। इतना ही नहीं अर्जुन ने रणवीर और अपनी एंट्री करते हुए वीडियो भी शूट की। वहीं रणवीर इस दौरान किसी अलग दुनिया में ही नजर आए। दरअसल, दोनों के रिसेप्शन में एंटर करते ही दीपिका पादुकोण का गाना बलम पिचकारी बज रहा था। वहीं रणवीर जश्न में झूमते हुए भी दिखाई दिए। इतना ही नहीं वह रिसेप्शन में एक कोने में सीढ़ियों पर बैठे नजर आए। जिसमें वह अपने फोन में काफी बिजी दिखे।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल होने के बाद रणवीर और दीपिका के फैंस ने तस्वीर पर कमेंट करना शुरू कर दिया। वहीं लोगों ने अंदाजे लगाना शुरू करते हुए कहा कि रणवीर फोन में देखते हुए दीपिका को याद कर रहे हैं। इस दौरान रणवीर के फैंस ने इस फोटो पर कमेंट की बरसात कर दी। एक यूजर ने लिखा- पार्टी के बीच में रणवीर दीपिका का इंस्टाग्राम देख रहे हैं। दूसरा यूजर लिखता है-रणवीर दीपिका को याद कर रहे हैं।


https://www.jansatta.com/entertainment/