सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी बड़े ही धूमधाम से मुंबई में की गई। 6 तारीख को सोनम की मेहंदी थी, 7 मई को संगीत और 8 मई को सोनम और आनंद की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन था। सोनम ने पूरे सिक्ख रीति रिवाजों के साथ आनंद से शादी की। वहीं बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां भी इस शादी की साक्षी बनीं। शादी पूरी होने के बाद सोनम और आनंद का वेडिंग रिसेप्शन उसी रात रखा गया।
इस पार्टी में सितारों का मेला लगा रहा। कजिन रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जाह्नवी-खुशी और अंशुला-शनाया के अलावा पार्टी में शाहरुख खान-गौरी खान, मिक्का, जैकलीन फर्नांडीस. स्वरा भास्कर, करीना-सैफ, सलमान खान जैसे बड़े और नामी सेलेब्स मौजूद रहे। इस दौरान इस सब ने मिलकर सोनम के शादी के रिसेप्शन में जम कर मस्ती की और डांस फ्लोर पर खूब मजा किया।

जहां करीना कपूर सैफ अली खान के गाने ओल-ओल पर खुद को रोक नहीं पाईं और डांस करने लगीं। वहीं स्वरा, सोनम और करीना ने मिलकर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने ‘तारीफा’ पर डांस किया। इसके अलावा शाहरुख खान और सलमान खान ने सोनम के रिसेप्शन पर साथ डांस किया। इतना ही नहीं सलमान ने तो माइक तक थाम लिया और लगे अपने गाने-गाने में।

वहीं शाहरुख भी जमकर सलमान के गानों पर डांस करते रहे। इस दौरान सलमान और शाहरुख के साथ अनिल कपूर भी वन टु का फोर करते नजर आए। साथ ही रणवीर सिंह भी अपने सीनियर एक्टर्स को कॉपी करते दिखे और उनकी रिस्पेक्ट में उनके हर स्टेप को फॉलो करते मस्ती करते रहे। देखें रणवीर, शाहरुख, सलमान, मिक्का और अनिल की डांस फ्लोर वाली मस्ती:-



