बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले दिनों बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी काफी सक्रीय रहीं। वहीं सोनाक्षी को टीवी स्क्रीन पर दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इसी के साथ ही वह छोटे पर्दे पर सबकी फेवरेट भी बन गई हैं। दो साल पहले इंडियन आइडल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने वाली सोनाक्षी नच बलिए के आठवें सीजन की जज भी रहीं। इसके बाद अब एक बार फिर से सोनाक्षी जज की कुर्सी पर बैठी नजर आएंगी। खबर है कि एक अपकमिंग टीवी शो को सोनाक्षी जज करती हुई नजर आएंगे। ‘ओम शांति ओम’ नाम का ये रिएलिटी शो भजन गीतों पर आधारित होगा। वहीं इस शो में महागुरू के रूप में बाबा रामदेव भी नजर आएंगे।

इसके चलते सोनाक्षी इन दिनों काफी एक्साइटेड हैं, वह बाबा के साथ स्टेज शेयर करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। डीएनए की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जब सोनाक्षी को इस शो के लिए ऑफर आया था तो पहले उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी थी। ‘सोनाक्षी ने इस शो को रिफ्यूज कर दिया था, वह इसे नहीं करना चाहती थीं। सोनाक्षी का मानना था कि वह अपने आप को एक जैसे रिपीट नहीं करना चाहतीं थीं। क्योंकि वह इससे पहले भी रिएलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी थीं। ‘

इसके बाद सोनाक्षी का मूड चेंज होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा जब मेकर्स ने उन्हें इसकी अच्छी कीमत देने की बात कही। इसके चलते अब माना जा रहा है कि सोनाक्षी को अब इस शो में देखा जा सकेगा। सोनाक्षी इस शो को जज करती हुई नजर आएंगी।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I