सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘नूर’ का फर्स्ट पोस्टर जारी कर दिया गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श और सोनाक्षी सिन्हा ने खुद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट 21 अप्रेल 2017 को रखी गई है। पोस्टर में वह सीरियस लुकिंग गर्ल के रूप में नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म में वह एक जर्नलिस्ट के लुक में नजर आएंगी। पोस्टर में नीचे उन्हें दो अलग-अलग लुक्स में दिखाया गया है, जो शायद इस बात का संकेत है कि वह फिल्म में अलग-अलग रूप लेके मामलों की तह तक जाती नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स-2’ मे एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आईं। फिल्म 4 दिन में 21 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं और काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में एक्शन करती नजर आईं सोनाक्षी को अब आप जल्द ही खबरें कवर करते और पेचीदा केसों को सुलझाते देख पाएंगे।

फिल्म की रिलीज डेट पहले 7 अप्रेल होने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन फिर इसे कुछ कारणों से आगे बढ़ा दिया गया। जहां तक उनके किरदार की बात है तो वह एक ऐसी फीमेल जर्नलिस्ट के लुक में हैं, जिसका काम पाकिस्तान में हो रहे धमाकों के बाद उन जगहों पर पहुंचना और उन स्टोरीज को कवर करना है। इस बीच उन्हें वहां पर कई ऐसे नजारे भी देखने पड़ते हैं जो किसी का भी दिल दहलाने को काफी हैं। मसलन लोगों के घायल शरीर, और डेड बॉडीज। इस सब के बीच वह अपने लिए एक ब्वॉयफ्रेंड की भी तलाश में हैं जो कि उनका अच्छा साथी बन सके। फिल्म की कहानी अभी बहुत ज्यादा साफ नहीं है। फिलहाल आप फिल्म के पोस्टर से काफी अंदाजा लगा सकते हैं। सोनाक्षी ने इस पोस्टर के साथ लिखा है कि वह एक सुबह की किरण है जो तूफान के साथ मिल गई है। वह हर लड़की में है। वह नूर है।

https://twitter.com/sonakshisinha/status/800986517376155648