ओटीटी लवर्स के बीच इन दिनों एक माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को पसंद किया जा रहा है। नवंबर 2025 में इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, और अब यह ओटीटी पर धमाल मचा रही है। खास बात है कि इस मूवी में बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने लीड रोल की भूमिका निभाई है। आइए इस फिल्म के बारे में बताते हैं कि मूवी को लोग आखिर इतना पसंद क्यों कर रहे हैं?
यहां हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के बाद टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कोई बड़ा धमाका नहीं किया, लेकिन ओटीटी पर आते ही फिल्म की किस्मत बदलती नजर आ रही है। मूवी की कहानी को लेकर लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा स्टारर जटाधारा फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक देने के बाद से लोगों को दीवाना बना दिया है। जिन दर्शकों ने फिल्म को थिएटर्स में मिस कर दिया था, वो भी फिल्म का लुत्फ ओटीटी पर उठा रहे हैं। मूवी को देखने के बाद इसे अच्छी प्रतिक्रिया भी लगातार मिल रही है। मूवी की कहानी के बारे में बात करें, तो यह रहस्यमयी शक्तियों और आधुनिक थ्रिल का जोड़ है। फिल्म की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखने का काम करती है।
यह भी पढ़ें: क्या अनुभव सिंह बस्सी को डेट कर रही हैं कुशा कपिला? एक्ट्रेस की पोस्ट को देखकर फैंस ने लगाया अंदाजा
‘जटाधारा’ की कहानी आस्था और डर के बीच झूलती हुई आगे बढ़ती है, जहां प्राचीन शास्त्रों से जुड़े संकेत धीरे-धीरे सामने आते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हर मोड़ पर नए खुलासे होते हैं, जो फिल्म को और ज्यादा रोमांचक बना देते हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका माइथोलॉजिकल थ्रिलर ट्रीटमेंट है, जिसमें देवी-देवताओं, प्राचीन कथाओं और रहस्यमयी अनुष्ठानों का गहरा असर देखने को मिलता है। दमदार बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटिक विजुअल्स कहानी के सस्पेंस को और मजबूत बनाते हैं।
सोशल मीडिया पर भी ‘जटाधारा’ को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहा है। दर्शक इसकी यूनिक स्टोरीलाइन और माइथोलॉजी के नए अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
