सोनाक्षी सिन्हा ने जब से जहीर इकबाल के साथ इंटरफेथ मैरिज की है, तब से उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। ट्रोल्स उन्हें भला बुरा कहने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। मगर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सोनाक्षी भी उन्हें करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहतीं। अब एक बार फिर सोनाक्षी ने एक ट्रोल को फटकार लगाई है, जो उनके और जहीर के तलाक की बात कर रहा था। सोनाक्षी ने वादा किया है कि वो तलाक ले लेंगे, मगर इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी है।
दोनों ने हाल ही में एक साथ बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। इसकी तस्वीर और वीडियो सोनाक्षी और जहीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल किए हैं। कुछ ने दोनों पर प्यार लुटाया तो वहीं कुछ ने उनकी जोड़ी के लिए गलत बातें लिखी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “तुम्हारा तलाक तुम्हारे बहुत करीब है।” इस कमेंट का जवाब देते हुए सोनाक्षी ने ट्रोल की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने इस कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, “पहले तेरी मम्मी पापा करेंगे, फिर हम। वादा।” सोनाक्षी के कमेंट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रोलिंग पर शत्रुघन सिन्हा ने किया था सपोर्ट
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा पिछले कई महीनों से शादी के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इस पर उनके पिता अभिनेता और नेता शत्रुघन सिन्हा भी उनका समर्थन कर चुके है। टाइम्स नाउ से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “आनंद बक्शी साहब ने लिखा है, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’ इस पर मैं कहूंगा कि कहने वाले अगर बेकार, बेकाम काज के हो तो कहना ही काम बन जाता है।”

शादी पर क्या था शत्रुघन का विचार?
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को ना हिंदू ना ही मुस्लिम रिवाज से, बल्कि रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जब खबर आई थी कि दोनों की शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, तब अलग-अलग तरह की बातें निकलकर सामने आईं। कहा जा रहा था कि शत्रुघन सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं और वो दोनों की खुशी में शामिल नहीं होंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
इसे लेकर भी शत्रुघन सिन्हा ने बात की और कहा, “शादी दो लोगों के बीच का एक बहुत ही निजी फैसला है; किसी को भी इसमें पड़ने या कमेंट करने का अधिकार नहीं है। सभी विरोधियों से मेरा कहना है – जाओ, अपनी जिंदगी जियो। अपनी जिंदगी में कुछ जरूरी करो। और कुछ नहीं कहना है।”
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी से पहले एक दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया था और फिर शादी की। इनकी वेडिंग काफी प्राइवेट थी, जिसमें केवल परिवार शामिल हुआ। मगर इसके बाद कपल ने सभी दोस्तों के लिए बड़ा रिसेप्शन रखा था। इस शादी के लिए किसी ने भी धर्म नहीं बदला। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…