Arpita Khan-Aayush Sharma Eid 2023 Party: सलमान खान की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) और बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने बीती शाम को ईद की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सितारों की महफिल खूब जमी। बी-टाउन से कई एक्ट्रेसेस ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगाया और खूब ग्लैमर का तड़का लगाया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को भी देखा गया। पार्टी में वो व्हाइट अटायर में कमाल की लग रही थीं। मगर रूमर्ड बॉयफ्रेंड की वजह से लोगों के निशाने पर आ गईं।
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अर्पिता खान की ईद पार्टी (Arpita khan Eid Party) में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शिरकत की थी। इस दौरान दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने कैमरे के सामने एक साथ पोज भी दिया है। जहां एक्ट्रेस को व्हाइट अटायर में देखा गया वहीं, एक्टर जहीर इकबाल को ब्लैक कलर के कुर्ता और पायजामा में देखा गया। दोनों ने साथ में जमकर पोज भी दिया है। इसके बाद तो वो लोगों के निशाने पर आ गईं। नेटिजन्स उन्हें दूसरे धर्म के बॉयफ्रेंड की वजह से जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे।
वहीं, अगर सोनाक्षी सिन्हा की फोटो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘वाह क्या सीन है… घर का नाम…रामायण… बाप, चाचा, ताऊ- राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न… भाई लव कुश और बॉयफ्रेंड जहीर’। दूसरे ने लिखा, ‘सोनाक्षी तू भी… दूसरा नहीं मिला कोई अपने बाप की इज्जत तो रख लेती गुंडा तो दिख ही रहा है जब लात मार कर छोड़ देगा तब समझ आएगी तुझे।’ तीसरे ने लिखा, ‘अरे अंधभक्त कहां गया ये तो लव जिहाद हो गया’। इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘बॉलीवुड में लव जिहाद।’ इसी तरह से लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शादी और सगाई की रही खबर
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Rumoured Boyfriend) को लेकर पहले शादी और सगाई को लेकर भी खबरें रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें रह चुकी हैं कि सोनाक्षी और जहीर की सगाई हो चुकी है। इसके अलावा इनके जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की भी खबर रह चुकी है। बहरहाल, इसके साथ ही अगर सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म ‘डबल एक्सल’ में नजर आई थीं। वहीं, जहीर इकबाल ने बॉलीवुड में फिल्म ‘द नोटबुक’ से डेब्यू किया था।