भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के कारण सरकार ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। इस फैसले के बाद लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे पुराने शोज की वापसी हुई है। इन शोज के वापस टेलिकास्ट होने को लेकर महाभारत के भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा तंज कसते हुए कहा था कि इस बहाने ऐसे लोगों की भी मदद हो जाएगी, जिन्हें अपने इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है।।
अब इस पूरे मामले पर सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघन सिन्हा का बयान आया है। मुकेश खन्ना का नाम लिए बिना, सोनाक्षी के पिता ने एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए, ‘मेरा मानना है कि रामायण पर किसी सवाल का जवाब नहीं देने के लिए सोनाक्षी के साथ किसी को समस्या है। सबसे पहले मैं ये जानना चाहता हूं कि इस व्यक्ति को रामायण का विशेषज्ञ किसने बनाया? और किसने उसे हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है।’
शत्रुघन सिन्हा ने आगे कहा कि सोनाक्षी अपने दम पर एक स्टार बनी है उन्होंने कहा कि रामायण पर एक सवाल का जवाब नहीं दे पाने के चलते ये फैसला नही हो जाता कि उनकी बेटी एक अच्छी हिंदू नही है। मेरी राय में सोनाक्षी को किसी से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के एक एपिसोड में पहुंची थीं। जहां वो रामायण से जुड़े एक बेहद सरल सवाल जिसमें उनसे पूछा गया था कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे इसका जवाब नहीं दे पाईं थीं जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उस वक्त भी खूब ट्रोल किया गया था।
केबेसी के दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल किया था कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इसके ऑप्शन थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता,राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब देने के लिए भी लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा था। सोनाक्षी सिन्हा को इस सरल सवाल का जवाब न दे पाता देख शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी काफी ज्यादा शॉक हुए थे और सोनाक्षी से कहा था कि आपके पिता का नाम शत्रुघन है और आपके दोनों भाइयों का नाम लव कुश आपके घर में ही रामायण होने के बावजूद आपको इस सवाल का जवाब नहीं पता था।