Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Updates: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने खुद निकाह के बाद अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। निकाह के बाद सोनाक्षी का रिसेप्शन रखा गया था। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। पार्टी में रेखा से काजोल, अनिल कपूर, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, सलमान खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अली फजल और ऋचा चड्ढा जैसे स्टार्स ने शिरकत कर इसकी रौनक बढ़ाई।
इसके साथ ही बेटी की शादी के बाद शत्रुघन सिन्हा ने जहीर को लेकर कहा है कि वो अच्छे लड़के हैं और उनकी लाडली का हमेशा ख्याल रखेंगे। शादी और रिसेप्शन से सोनाक्षी के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें कपल को बेहद खुश देखा जा सकता है। प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाकर दोनों काफी खुश दिखे। शादी के लिए एक्ट्रेस ने जहां व्हाइट साड़ी के गजरा कैरी किया था वहीं रिसेप्शन में भी रेड साड़ी और गजरे में उनका सादगी भरा अंदाज देखने के लिए मिला। सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग के लिए ना तो धर्म बदला और ना ही किसी रीति-रिवाज को फॉलो किया है। उन्होंने और जहीर ने रजिस्टर मैरिज की है। एक हस्ताक्षर कर एक्ट्रेस हमेशा के लिए जहीर की हो चुकी हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। ये शादी 23 जून को होने की खबर थी, लेकिन अब बड़ा अपडेट इसे लेकर सामने आया है। दरअसल ये शादी 23 जून को नहीं होने वाली है और इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि सोनाक्षी के पिता यानी शत्रुघन सिन्हा ने दी है। उनका कहना है कि इस दिन रिसेप्शन है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वेडिंग किस दिन है, लेकिन कयास लग रहे हैं कि आज यानी 22 जून को कपल परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
सोनाक्षी की शादी से पहले एक तस्वीर सामने आई, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का परिवार एक साथ नजर आया।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और इनकी तस्वीरें भी आने लगी है। मेहंदी नाइट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें पूरा परिवार नजर आ रहा है।
शत्रुघन सिन्हा के घर ‘रामायण’ को बेटी सोनाक्षी की शादी के लिए रोशनी से सजाया गया है। घर की तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
