Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Updates: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने खुद निकाह के बाद अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। निकाह के बाद सोनाक्षी का रिसेप्शन रखा गया था। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। पार्टी में रेखा से काजोल, अनिल कपूर, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, सलमान खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अली फजल और ऋचा चड्ढा जैसे स्टार्स ने शिरकत कर इसकी रौनक बढ़ाई।
इसके साथ ही बेटी की शादी के बाद शत्रुघन सिन्हा ने जहीर को लेकर कहा है कि वो अच्छे लड़के हैं और उनकी लाडली का हमेशा ख्याल रखेंगे। शादी और रिसेप्शन से सोनाक्षी के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें कपल को बेहद खुश देखा जा सकता है। प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाकर दोनों काफी खुश दिखे। शादी के लिए एक्ट्रेस ने जहां व्हाइट साड़ी के गजरा कैरी किया था वहीं रिसेप्शन में भी रेड साड़ी और गजरे में उनका सादगी भरा अंदाज देखने के लिए मिला। सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग के लिए ना तो धर्म बदला और ना ही किसी रीति-रिवाज को फॉलो किया है। उन्होंने और जहीर ने रजिस्टर मैरिज की है। एक हस्ताक्षर कर एक्ट्रेस हमेशा के लिए जहीर की हो चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर तब्बू का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘हम तो शादी में जा रहे हैं।’ तब्बू भी सोनाक्षी की शादी अटेंड करने के लिए रेडी हैं। उन्होंने इस दौरान अपकमिंग फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का प्रमोट भी किया है। एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया है।
हनी सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। रैपर सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग को अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। वायरल वीडियो में रैपर को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘बिन दारू पिए नाचूंगा आज।’
जहीर इकबाल को मुंबई में उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका कैजुअल लुक देखा जा सकता है।
सोनाक्षी और जहीर की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब जहीर इकबाल मस्जिद पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो निकाह के लिए मस्जिद पहुंचे हैं। फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए बेताब हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आए हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी अटेंड करने के लिए सिन्हा फैमिली साथ आ चुकी है। ऐसे में वो एक ही फ्रेम में पोज देते हुए भी नजर आए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का गेस्ट के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रिश्तेदारों की गाड़ी के साथ नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस को येलो कलर की कुर्ती में देखा जा सकता है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी अटेंड करने के लिए गेस्ट वेन्यू पर पहुंचने लगे हैं। इसी बीच उनकी मां पूनम सिन्हा भी नजर आई हैं।
सोनाक्षी-जहीर की वेडिंग को अटेंड करने के लिए गेस्ट धीरे-धीरे आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें गेस्ट को देखा जा सकता है।
बीते शाम सोनाक्षी सिन्हा का वेडिंग लहंगा उनके घर पहुंचा था। ऐसे में अब जहीर इकबाल की वेडिंग ड्रेस भी उनके घर पहुंच चुकी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तैयारियां जारी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कैजुएल ड्रेस में देखा जा सकता है और वो शादी की तैयारियां करती दिख रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ब्लैक कलर के लहंगे में सजी-धजी नजर आ रही हैं। उनका लुक वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले ही उनकी ब्राइडल लुक वायरल हो रहा है, जो पुराने फोटोशूट हैं। वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस की दुल्हन के गेटअप में गॉर्जियस लुक देखा जा सकता है।
सिनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनके बीच क्यूट बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। शादी की तैयारियों के बीच उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तैयारियों और चर्चा के बीच पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों किसी इवेंट में नजर आ रहे हैं और कपल ने साथ में एक ही फ्रेम में खूब पोज भी दिए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा के बीच उनका 2022 का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है। इसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक्साइटमेंट दिखाई थी और कहा था कि वो अपनी शादी में खूब सारा डांस करना चाहती हैं। वहीं, वेडिंग को लेकर कहा था कि होएगी शादी हो जाएगी। जब होगी तो सबको पता चल जाएगा।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले हुमा कुरैशी पहुंच चुकी हैं। इसी बीच अब ‘हीरामंडी’ की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने को-एक्ट्रेस के लिए तोहफा भिजवाया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा घर ‘रामायणा’ से देर रात ही निकल गए हैं। वो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग के लिए निकले हैं। एक्टर आज अपनी बेटी को विदा करेंगे और शाम शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां में रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा।
सोनाक्षी सिन्हा के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस को विक्ट्री का सिंबल दिखाते हुए पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान सोनाक्षी काफी खुश दिखीं और उनके चेहरे पर वेडिंग ग्लो दिखा।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी अटेंड करने के लिए एक्ट्रेस के घर ‘रामायणा’ हुमा कुरैशी पहुंच चुकी हैं। इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पूनम सिन्हा के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है।
शादी की तैयारियों के बीच सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों को डे आउट पर साथ में देखा गया।
सोनाक्षी सिन्हा का घर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें मां के साथ वेडिंग की तैयारियों में देखा जा सकता है। इसमें वो कैजुअल ड्रेस में नजर आईं।
सोनाक्षी सिन्हा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो घर में नजर आ रही हैं। इसमें देख सकते है कि एक्ट्रेस प्री-वेडिंग रिचुअल्स की तैयारी करते हुए दिखीं।
सोनाक्षी की शादी की चर्चा के बीच जहीर इकबाल के पिता शॉपिंग करते हुए नजर आए हैं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सोनाक्षी और जहीर की मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड फोटोज सामने आ गई है। इसमें उनके साथ दोस्त और परिवार के लोग पोज देते नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारी शुरू हो गई है। उनके घर वेडिंग के सामान पहुंच रहे हैं। इसे सीक्रेट रखा गया है।
सोनाक्षी सिन्हा के घर ‘रामायण’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके घर में शादी से पहले पूजा-पाठ होते हुए देखा जा सकता है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग की सारी तैयारियां हो चुकी है। ऐसे में अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के वेडिंग आउटफिट देखने के लिए मिल रहे हैं।
शादी की चर्चा के बीच सोनाक्षी सिन्हा की मेहंदी की फोटो सामने आ गई है, जिसमें उनके साथ जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में परिवार के लोग और दोस्तो को देखा जा सकता है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल चल रहे हैं कि उनकी शादी हिंदू या मुस्लिम किस रीति-रिवाज के साथ होगी। पढ़िए पूरे खबर…
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब सवाल ये उठने लगे हैं कि वो ज़हीर से निकाह के बाद अपना धर्म बदलेंगी या नहीं। ऐसे में इस पर शत्रुघन सिन्हा के समधी इकबाल रतनसी ने रिएक्शन दिया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा। पढ़िए पूरी खबर…
