Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Updates: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने खुद निकाह के बाद अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। निकाह के बाद सोनाक्षी का रिसेप्शन रखा गया था। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। पार्टी में रेखा से काजोल, अनिल कपूर, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, सलमान खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अली फजल और ऋचा चड्ढा जैसे स्टार्स ने शिरकत कर इसकी रौनक बढ़ाई।
इसके साथ ही बेटी की शादी के बाद शत्रुघन सिन्हा ने जहीर को लेकर कहा है कि वो अच्छे लड़के हैं और उनकी लाडली का हमेशा ख्याल रखेंगे। शादी और रिसेप्शन से सोनाक्षी के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें कपल को बेहद खुश देखा जा सकता है। प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाकर दोनों काफी खुश दिखे। शादी के लिए एक्ट्रेस ने जहां व्हाइट साड़ी के गजरा कैरी किया था वहीं रिसेप्शन में भी रेड साड़ी और गजरे में उनका सादगी भरा अंदाज देखने के लिए मिला। सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग के लिए ना तो धर्म बदला और ना ही किसी रीति-रिवाज को फॉलो किया है। उन्होंने और जहीर ने रजिस्टर मैरिज की है। एक हस्ताक्षर कर एक्ट्रेस हमेशा के लिए जहीर की हो चुकी हैं।
सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया और इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत कर कपल की शाम को हसीन बना दिया। रिसेप्शन में कपल ने खूब मस्ती की और जमकर डांस किया। इनकी पार्टी रातभर चली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी में 1000 लोगों को न्योता दिया गया था।
रिसेप्शन पार्टी से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि कपल चार लेयर वाला बड़ा सा केक काट रहा है और वेडिंग का जश्न मना रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रिसेप्शन पार्टी में बवाल ही काट दिया। दोनों डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि न्यूली वेड कपल 'छैया छैया' गाने पर जमकर थिरक रहा है। वहीं, पास खड़े गेस्ट पर उन्हें देखते रह जाते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में हनी सिंह भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ उपस्थिति दर्ज कराई है। उनका वीडियो भी सामने आया है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन से एक के बाद एक वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में लेटेस्ट वीडियो में कपल को 'तैनू लेके मैं जावंगा...' में जबरदस्त डांस मूव्स दिखाते हुए देखा गया है।
सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंध गईं। उन्हें रजिस्टर मैरिज वाले दिन व्हाइट साड़ी में देखा गया। इसे लेकर खुलासा हुआ है कि ये साड़ी उनकी मां पूनम सिन्हा की है, जिसे उन्होंने अपनी शादी में 44 साल पहले पहनी थी। वहीं, सोनाक्षी ने जूलरी भी मां की ही पहनी थी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में रिसेप्शन से उनके लगातार वीडियोज सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में कपल को सॉन्ग Dhadhang Dhang पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है।
सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग रिसेप्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक बड़े केक के सामने दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कपल 'दबंग' फिल्म के गाने 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' पर शानदार परफॉर्मेंस देता नजर आ रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में हनी सिंह पहुंचे। उन्होंने बेस्ट फ्रेंड की वेडिंग को लेकर रिएक्शन दिया और कहा कि वो उनकी शादी से बेहद खुश हैं और जहीर इकबाल काफी बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने बताया कि वो हमेशा एक्ट्रेस को खुश रखेंगे। रैपर ने लंबे समय के बाद उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वो डेढ़ साल से शराब नहीं पी रहे थे लेकिन, बेस्टी की शादी में खूब पी है। अंत में उन्होंने सोनाक्षी को ये भी कहा कि अगर जहीर ने खुश नहीं रखा तो हम उनको देख लेंगे। हालांकि, ये उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा।
अदिति राव हैदरी ने पार्टी में पति सिद्धार्थ के साथ शिरकत की। इस दौरान कपल ने रेखा के साथ पोज दिया और सिद्धार्थ ने रेखा के पैर छूकर सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में सलमान खान के साथ-साथ उनकी बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा को भी इनवाइट किया गया था। कपल ने पार्टी में एंट्री कर साथ में पोज दिया और कमाल का कपल गोल दिया।
सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में अदिति राव हैदरी ने पति सिद्धार्थ संग शिरकत की थी। इस दौरान इस क्यूट कपल ने साथ में पोज भी दिया और इनकी केमिस्ट्री ने लाइमलाइट ही चुरा ली।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में सलमान खान ने भी शिरकत की। इस दौरान उनका जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला। हाई सिक्योरिटी के साथ एक्टर को ब्लैक सूट-बूट में देखा गया।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच रिसेप्शन पार्टी में कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कपल 'आफरीन आफरीन' गाने पर परफॉर्म करता हुआ नजर आ रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में अली फजल और प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ऋचा चड्डा को भी इनवाइट किया गया था। इस दौरान दोनों ने पार्टी में शिरकत कर कपल को बधाई दी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन भी दिया। पार्टी के बाद एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी में ससुराल के लिए रवाना होते नजर आईं।
सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में काजोल ने शिरकत की थी। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें साड़ी में सादगी भरे अंदाज में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने न्यूली वेड कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी है।
शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। ऐसे में रिसेप्शन से शादी के बाद एक्ट्रेस की पहली फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें रेड साड़ी में सादगी भरे अंदाज में देखा जा सकता है। वो मांग में सिंदूर लगाए नजर आई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इतबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में मेहमानों के लिए खास मिठाइयां भी मंगवाई गई हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधफन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद पति के साथ शादी के बाद की पहली फोटो शेयर की है। इसमें दोनों को रोमांटिक देखा जा सकता है।
सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी भी सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग को अटेंड करेंगे। वो वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हो गए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद पैपराजी को मिठाइयां बांटी जाएंगी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ढेरों मिठाइयों का थैला दिखाई दे रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से शत्रुघन सिन्हा काफी खुश दिख रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने वेडिंग पर रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि जहीर अच्छे इंसान हैं और वो उनकी लीडली बेटी को खुश रखेंगे।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कुछ ही देर में वो जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ऐसे में अब उनके पास मेहमानों ने वेडिंग गिफ्ट्स भिजवाने शुरू कर दिए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पार्टी में कई सितारे शामिल होंगे। तब्बू ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वह और अजय देवगन पार्टी में शामिल होंगे। इसके अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के भी शादी की पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आ रही है।
सोनाक्षी सिन्हा के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा शादी समारोह में शामिल होने अभिनेत्री के घर पहुंच चुके हैं। उन्होंने शादी की शुभकामनाओं के लिए पैपराजी को शुक्रिया कहा। बेटी की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा वेस्ट के बांद्रा में 81 ऑरियेट के 26वीं मंजिल पर एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टॉप फ्लोर के अपार्टमेंट की कीमत 11 करोड़ रुपये है। फ्लैट की खासियत है कि यह सी फेसिंग है और माहिम बे और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। चर्चा है कि शादी के बाद दोनों इसी फ्लैट में शिफ्ट होंगे।
सोनाक्षी और जहीर के विवाह समारोह स्थल का पहला वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इसमें पार्टी की थीम की झलक दिखने को मिल रही है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच उनके घर के बाहर झाड़ गिर गया है, जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, इसमें किसी को किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है।
सोनाक्षी-जहीर की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट में डीजे गणेश के हवाले से कहा जा रहा है कि कपल की रिसेप्शन पार्टी बेस्टियन में होस्ट की जाएगी। इसमें 1000 गेस्ट शामिल होने वाला हैं। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि पार्टी सुबह 4 बजे तक चल सकती है।