बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वो लगातार सलमान खान (Salman khan) और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर लगातार कोई ना कोई बयान दे रही हैं। हाल ही में बिश्नोई गैंग से धमकियों के बाद सोमी अली इस पर लगातार रिएक्शन दे रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने सलमान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संग संबंधों पर खुलकर बात की है। इसी बीच ऐश्वर्या और सलमान को लेकर कहा कि एक्टर ने उनकी कंधे की हड्डी तक तोड़ दी थी।

दरअसल, सोमी अली ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सलमान खान संग अपने और एक्स गर्लफ्रेंड संग रिश्ते को लेकर बात की। इस बातचीत में सोमी ने कहा कि उनके साथ सलमान ने जैसा बर्ताव किया है वैसा किसी के साथ नहीं किया। इसी के साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर भी खुलासा किया है और कहा कि सलमान ने ऐश्वर्या के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। उन्हें लगता है कि उन्होंने ऐश्वर्या के कंधे की हड्डी तक तोड़ दी थी। लेकिन, उन्हें यकीन नहीं है कि एक्टर ने कटरीना के साथ क्या किया।

बुरे मोड़ पर खत्म हुआ था सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता

गौरतलब है कि सलमान खान और ऐश्वर्या का रिश्ता बुरे मोड़ पर खत्म हुआ था। इनका रिश्ता और ब्रेकअप किसी से छिपा नही हैं। ये जगजाहिर है कि उनके रिश्ते का अंत बुरा हुआ था। साल 2002 में ब्रेकअप के समय ऐश्वर्या ने सलमान पर काफी तीखे आरोप लगाए थे। 90 के दशक के अंत में साल 2001 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के करीब आए थे। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर दोनों के बीच करीबियां बढ़ी थी। ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफा पसंद किया गया था।

लेकिन, वो समय भी जल्दी ही आ गया जब दोनों अलग हो गए। इनका ब्रेकअप आसान नहीं था। ऐसी खबरें थीं कि उनके बीच ब्रेकअप के वक्त सलमान और ऐश्वर्या के बीच काफी झगड़ा हुआ था। एक्ट्रेस ने भी कई गंभीर आरोप लगाए थे कि उनका मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया था। इतना ही नहीं, सलमान पर आरोप लगे थे कि वो सलमान की शराब की लत, फिजिकल अब्यूज और बेइज्जती से तंग आ गई थीं। इसके बाद भी वो उनके साथ खड़ी रही थीं। बदले में उन्हें दुख और पीड़ा ही मिली।

screen
screen

गौरतलब है कि सोमी अली ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई की तारीफ भी की है। उन्होंने बिश्नोई को सलमान खान से बेहतर बताया है। अगर ये खबर आपको अच्छी लगी तो पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

i