बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक टीवी शो में जज बनने से इनकार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर को ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ शो में जज बनने के लिए ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ शो जल्द ही स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाला है। इस शो में डायरेक्टर करण जौहर और रोहित शेट्टी पहले से जज हैं। बताया जा रहा है कि इस शो को ऋत्विक धंजानी और करन वाही होस्ट करेंगे।
हाल ही में ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ का प्रोमो लॉन्च हुआ है। जिसमें करण जौहर और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। दोनों इस शो में जज होंगे लेकिन खबरों के मुताबिक तीसरे के लिए करीना कपूर से बात की गई थी लेकिन उन्होंने इनकार दिया है।
करीना कपूर खान इन दिनों तरह से अपने बेटे तैमूर पर ध्यान दे रही हैं और वह एक वक्त में सिर्फ एक ही प्रोजेक्ट को ओके कह रही हैं। करीना का कहना है कि वह फिलहाल एक फिल्म का ही काम हाथ में लेंगी, ताकि उनके काम की वजह से तैमूर को किसी तरह की परेशानी ना हो।
बता दें कि ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ एक टैलेंट शो है। इस शो में जिसकी जीत होगी उसे फिल्म में काम दिया जाएगा। इस शो में करण के अलावा रोहित शेट्टी भी जज हैं और इसे ऋत्विक धंजानी और करन वाही होस्ट करने वाले हैं। शो का पहला प्रोमो लॉन्च कर दिया गया है। शो की शुरुआत जल्द ही स्टार प्लस चैनल पर होने वाली है।