रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को भी रिलीज किया गया। ऐसे में इस दिवाली दोनों ही फिल्मों के बीच धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिली। पहले ही वीकेंड दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, इनके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद भी ‘सिंघम अगेन’ ने ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तक को तोड़ दिया। ऐसे में चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया और मल्टीस्टारर फिल्म ने कौन से रिकॉर्ड्स बनाए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें अजय देवगन और करीना कपूर जैसे स्टार्स से सजी मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की कमाई में पहले सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। ये लगातार दूसरा दिन है जब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने के लिए मिली है। इसके पहले रविवार यानी कि तीसरे दिन इसकी कमाई का आंकड़ा गिरा था। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी कि सोमवार को 17.50 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 139.25 करोड़ हो चुका है।
इसके अलावा ‘सिंघम अगेन’ के बाकी दिनों के कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो इसने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़ और तीसरे दिन 35.75 करोड़ का बिजनेस किया था।
सिंघम अगेन | कमाई |
पहला दिन | 43.5 करोड़ |
दूसरा दिन | 42.5 करोड़ |
तीसरा दिन | 35.75 करोड़ |
चौथा दिन | 17.50 करोड़ |
‘भूल भुलैया 3’ ने कितनी की कमाई?
इसके साथ ही अब बात की जाए ‘भूल भुलैया 3’ की तो ये कछुए की चाल से चल रही है और ‘सिंघम अगेन’ के पीछे ही है। फिल्म ने पहले सोमवार को रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म के जितना ही कलेक्शन किया है। इससे एक बात तो जाहिर है कि जहां ‘सिंघम अगेन’ की कमाई लगातार गिर रही है, वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म की कमाई स्थिर हो रही है। दोनों फिल्मों की हर दिन की कमाई को देखें तो कोई खास अंतर नहीं है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘भूल भुलैया 3’ ने पहले सोमवार को 17.50 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं इसमें बदलाव हो सकते हैं।
‘भूल भुलैया 3’ के बाकी दिनों के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने पहले दिन 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़ और तीसरे दिन 33.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में इसका पहले वीकेंड का कलेक्शन 106 करोड़ रहा था। चौथे दिन की कमाई के अब ये आंकड़ा 123.50 करोड़ पहुंच गया है।
भूल भुलैया 3 | कमाई |
पहला दिन | 35.5 करोड़ |
दूसरा दिन | 37 करोड़ |
तीसरा दिन | 33.5 करोड़ |
चौथा दिन | 17.50 करोड़ |
य
य
‘सिंघम अगेन’ तोड़ चुकी कई रिकॉर्ड्स
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ कमाई के मामले में अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। पहला रिकॉर्ड तो है कि ये अजय देवगन की सबसे ज्यादा ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के मामले में भी इसने ‘दंगल’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं। जहां ‘सिंघम अगेन’ पहले वीकेंड 121.75 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया वहीं, ‘दंगल’ ने 107 करोड़, ‘संजू’ ने 120 करोड़, ‘टाइगर जिंदा है’ ने 114 करोड़, ‘पीके’ ने 95 करोड़, ‘बजरंगी भाईजान’ ने 102 करोड़ और ‘पद्मावत’ ने 114 करोड़ का बिजनेस किया था।
इतना ही नहीं, अजय देवगन की फिल्म ने पहले वीकेंड में कमाई के मामले में ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘कल्कि’ को भी पीछे छोड़ दिया। रणबीर कपूर और आलिया की फिल्म ने 120 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, प्रभास की फिल्म को 100 करोड़ कमाने में 4 दिन लगा था जबकि रोहित शेट्टी की फिल्म ने तीन दिन में ही ये आंकड़ा पार कर लिया था।
क्या आपको पता है कि ‘भूल भुलैया 3’ में बहुत सी ऐसी गलतियां हैं, जिस पर फैंस ने काफी गुस्सा निकाला है? फिल्म 150 करोड़ की कमाई की ओर आगे बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप उन गलतियों और कमियों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।