बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अजय देवगन का कैमियो होगा। वहीं साल 2022 में में जब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज होने वाली थी। तभी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी ‘लेडी सिंघम’ का खुलासा किया था।

उन्होंने बताया था कि दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के किरदार में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण पहली ऐसी एक्ट्रेस होगीं, जो पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। अब नवरात्री के पहले दिन मेकर्स ने एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। इसमें दीपिका, पुलिस की वर्दी पहने बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक वायरल

रोहित शेट्टी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने कॉप यूनिवर्स की पहली महिला कॉप के फर्स्ट लुक को फैंस के साथ शेयर किया है। रात्रि के शुभ अवसर पर अपने कॉप यूनिवर्स की पहली महिला कॉप से फैंस को रूबरू कराया है। रोहित शेट्टी ने फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर कॉप यूनिवर्स में उनका स्वागत किया है। निर्देशक ने दीपिका की दो फोटो शेयर की हैं।

दोनों की फोटो में दीपिका पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं। एक में तो वो गुंडे के बाल को एक हाथ के खींच रही हैं और दूसरे हाथ से उसके माथे पर बंदूर ताने हुए हैं। उनके माथे के एक हिस्से से खून भी बह रहा है। वहीं, दूसरे में दीपिका पादुकोण के हाथ में सफेद रंग की पट्टी बंधी है। और वो बंदूक के साथ मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं।

रोहित शेट्टी ने किया दीपिका का स्वागत

फोटोज शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा कि ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स के क्रूर और हिंसक ऑफिसर… शक्ति शेट्टी सो। मेरी लेडी सिंघम… दीपिका पादुकोण।’ वहीं दीपिकान ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि ‘शक्ति शेट्टी से परिचय करवा रही हूं।’ दीपिका की इन तस्वीरों पर रणवीर सिंह ने लिखा कि ‘आग लगा देगी।’ यह फिल्म साल 2024 में अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।