अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) को लेकर चर्चा में हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अजय के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और श्वेता तिवारी जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया जा रहा है। इससे सभी एक्टर्स की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। ऐसे में हाल ही में अर्जुन कपूर का बतौर विलेन का दमदार लुक सामने आया है, जिसके बाद से वो सुर्खियों में आ गए हैं। इसमें उनके खूंखार लुक ने सारी लाइमलाइट चुरा ली। अब फिल्म के लिए एक्टर की फीस की चर्चा होने लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सिंघम अगेन’ के लिए अर्जुन कपूर की फीस को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में खबर है कि एक्टर को मूवी के लिए बेहद ही कम रकम दी जा रही है। ये फीस करीना कपूर और दीपिका पादुकोण से भी कम है। जबकि फिल्म का बजट 250 करोड़ है और उनका दमदार विलेन का रोल भी होने वाला है। वहीं, दीपिका ने कैमियो के लिए उनसे ज्यादा फीस चार्ज की है। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर को इसके लिए 5-7 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है इस पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

दीपिका और करीना को मिली इतनी फीस!

इसके साथ ही अगर दीपिका और करीना की फीस की बात की जाए तो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दीपिका फिल्म में कैमियो के लिए 15-20 करोड़ ले रही हैं। वहीं, करीन को 10-12 करोड़ रुपए मिले हैं। हालांकि, अभी इन आंकड़ों को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है और ना ही फिल्म के बाकी के स्टार्स की फीस का खुलासा हुआ है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बाकी सेलेब्स को कितने पैसे मिलते हैं।

10 सालों में एक हिट को तरसे अर्जुन कपूर!

बहरहाल, अगर अर्जुन कपूर करियर ग्राफ की बात की जाए तो पिछले 10 सालों से उनका फिल्मों का ग्राफ कुछ खास नहीं रहा है। फिल्म रिलीज हुईं मगर हिट नहीं हुईं। इस बीच कुछ एवरेज रहीं तो कुछ डिजास्टर साबित हुईं। एक्टर की पिछली 4 फिल्में डिजास्टर रही थीं। आखिरी बार एक्टर को फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में देखा गया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी। ऐसे में अब माना जा रहा है कि अर्जुन भी बॉबी देओल के जैसे विलेन बनकर स्क्रीन पर दर्शकों के होश उड़ाना चाहते हैं।