बॉलीवुड के म्यूजिक इंडस्ट्री में हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya)आज एक जाने-माने म्यूजिक कंपोजर के तौर पर स्थापित है। साल 2018 में हिमेश ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर (Sonia Kapoor) से शादी कर दोबारा घर बसाया था। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि सोनिया कपूर ने रामानंद सागर की श्रीकृष्णा में एक खास भूमिका अदा की थी। जब श्रीकृष्णा के दूरदर्शन पर दोबारा लौटने की खबर है, ऐसे में इसके किरदारोंं की सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत की लोकप्रियता के बाद 27 साल बाद रामानंद सागर की श्रीकृष्णा की भी वापसी हो रही है। ‘श्री कृष्णा’ को पहली बार 1993 और 1996 के बीच दिखाया गया था। बहुत कम लोगों को पता होगा कि हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर ने भी ‘श्रीकृष्णा’ में एक अहम किरदार में नजर आईं थीं। सोनिया कपूर ने श्रीकृष्णा में कृष्ण की बहन सुभद्रा की भूमिका निभाई थी।
धारावाहिक में शुभद्रा का रोल काफी छोटा था। महज दो से तीन एपिसोड में ही शुभद्रा के किरदार को लोगों ने देखा था। फिर भी इस छोटे से किरदार में भी हिमेश रेशमिया की पत्नी ने दर्शकों के उपर छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं। सोनिया कपूर को हिमेश रेशमिया ने 10 साल डेट किया था। 21 साल की उम्र में हिमेश ने कोमल से शादी की थी। लेकिन निजी कारणों से दोनों ने 22 साल पुराना अपना रिश्ता तोड़ दिया था। बात करें सोनिया कपूर की तो श्रीकृष्णा के अलावा कई सीरियल में नजर आ चुकी है।
सोनिया कपूर ‘यस बॉस’ ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, ‘लव यू जिंदगी’, ‘आ गले लग जा’, ‘पिया का घर’ और जय हनुमान जैसे सीरियल्स में भी अहम किरदारों में नजर आ चुकी हैं। सोनिया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में एक फिनांस कंपनी में सेक्रेटरी के तौर पर शुरू किया था। सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त भी हैं।
इसके साथ ही सोनिया ने ‘फरेब’, ‘सट्टा’, ‘कार्बन’ और ‘ऑफिसर’ जैसी फिल्मों में भी छोटी-छोटी भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल सोनिया लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं। बात करें श्रीकृष्ण की तो श्रीकृष्ण के भक्त्तों सहित इस पौराणिक कथा में रुचि रखने वाले लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।