दक्षिण कोरियाई गायक चोई सुंग बोंग की 33 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई है। वह अपने घर में मृत पाए गए। वह दक्षिण कोरिया के सियोल में रहते थे। बताया गया है कि मंगलवार सुबह 9:41 बजे के-पॉप मूर्ति दक्षिणी सियोल के येओकसम-डोंग जिले में अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की है। वहीं,उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक पोस्ट किया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

सिंगर को बचपन में करना पड़ा कठिनाईयों का सामना

सिंगर चोई सुंग बोंग ने अपने जीवन में काफी समस्याओं का सामना किया। पैसे न होने की वजह से उन्हें म्यूजिक स्कूल छोड़ना पड़ा था। उन्होंने मजदूरी कर अपना गुजारा किया। चोई सुंग बोंग 2011 में टीवीएन ऑडिशन कार्यक्रम ‘कोरियाज गॉट टैलेंट’ में भाग लेने के बाद पॉपुलक हुए।

एन्नियो मोरिकोन के नैला फंटेशिया गाकर, चोई ने न केवल जजों को बल्कि दुनिया के कई सितारों को भी प्रभावित किया। इनमें जाने माने सिंगर जस्टिन बीबर भी शामिल हैं। जस्टिन बीबर ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी।

एक इंटरव्यू में गायक चोई सुंग बोंग ने बताया था कि जब वह बचपन में अनाथा आश्रम से भाग गए थे जिसके बाद उनके जीवन में काफी मुश्किलें आई। कठिनाईयों के बावजूद उन्होंने गायक बनने के अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा।

कैंसर से पीड़ित होने को लेकर बोला था झूठ

चोई सुंग बोंग अपने गानों के अलावा कई विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर बोले गए झूठ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वह कैंसर से जूझ रहे थे लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने लाइलाज बीमारी होने के बारे में झूठ बोला था। उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए कैंसर से पीड़ित होने की खबर सबसे कही थी। जिसके बाद इलाज के लिए दान में उन्हें काफी पैसै मिले। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी।