रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘सिंबा’ जल्दी ही सिनेमाघरों में आने वाली है। रोहित शेट्टी की इस फुल ऑफ एक्शन फिल्म का प्रमोशन सिंबा की टीम काफी जोरों-शोरों से कर रही है। सिंबा स्टार कास्ट और डायरेक्टर खुद इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जगह जगह पहुंच रहे हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ करण जौहर के पास जा पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने रोहित शेट्टी, सारा और रणवीर के साथ खूब मस्ती की। वहीं रणवीर और सिंबा डायरेक्टर रोहित शेट्टी करण से काफी मजाक करते दिखाई दिए।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम के लिए सारा, रणवीर और रोहित के साथ एक वीडियो शूट किया। अपने फोन पर शूट करते हुए करण ने पहले सारा से उनके बारे में पूछा और उनके कपड़ों की तारीफ की। सारा ने करण के सवालों के जवाब अदा के साथ दिए। इसके बाद करण रोहित शेट्टी के पास पहुंचे। रोहित शेट्टी उस वक्त चना खा रहे थे। रोहित टपोरी स्टाइल में करण से बात करते दिखाई दिए। तभी करण ने कहा कि वह उनसे बात नहीं करेंगे। ऐसे में करण रणवीर सिंह के पास पहुंचे। रणवीर ने करण से कहा ‘चना के बाद रणवीर सिंह’। रणवीर करण की खूब टांग खिंचाई करते हैं। देखें वीडियो:-

https://www.instagram.com/p/Brk3exlBQVv/

करण जौहर द्वारा इंस्टा पर शेयर किए गए इस वीडियो को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया है। बता दें, इस हफ्ते शाहरुख खान स्टारर फिल्म जीरो रिलीज हो रही है। 21 दिसंबर को शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का की ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है। इसके ठीक एक हफ्ते बाद रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा की रिलीज डेट है।

माना जा रहा है कि शाहरुख की जीरो के आगे काफी टफ कॉम्पिटीशन है रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘सिंबा’।

ranveer sinhg, sara ali khan, kartik aryan, sara ali khan kartik aryaan, ranveer singh simbba, ranveer singh sara ali khan, sara ali khan kartik aryaan
रणवीर, सारा और कार्तिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
‘ब्लू थीम’ पर बेस्ड रहा साइना नेहवाल का रिसेप्शन, लहंगे से लेकर केक और बैकग्राउंड सब कुछ दिखा नीला